भाईचारा तिराहे पर गुमराह करता साइन बोर्ड

0
InShot_20241203_125740399

अगर आप अपनी गाड़ी से कहीं जा रहे हैं और रास्ते का ज्ञान ना हो तो आप गूगल मैप का इस्तेमाल करते हैं लेकिन अगर गूगल मैप ही अधूरे पुल की जानकारी आपको ना दे तो बरेली में हुआ कांड तो आपको याद ही होगा। गूगल मैप द्वारा इस तरह की कमीयों के चलते आप रास्तों पर लगाए गए साइन बोर्ड से अपने निर्धारित मंजिल का रास्ता तो ढूंढ ही लेते हैं लेकिन अगर ये साइन बोर्ड भी आपको गुमराह करें तब आप किसके भरोसे रास्तों पर सफर करोगे?

जी हां रास्तों पर लगे साइन बोर्ड हमारी मंजिलों की दिशा निर्देश हमें देते हैं लेकिन जब यह साइन बोर्ड ही गलत दिशा बता रहे हो तब हम अपनी मंजिल पर किसके सहारे पहुंचेंगे? हाल ही में बहादराबाद के भाईचारा रेस्टोरेंट के पास लगा साइन बोर्ड भेल ओर शिवालिक नगर की दिशा गलत बता रहा है।

लोक निर्माण विभाग द्वारा लगाए गए साइन बोर्ड कि माने तो भेल और शिवालिक नगर भाईचारा रेस्टोरेंट से बहादराबाद की ओर निर्देशित कर रहा है। परंतु ये बिल्कुल इसके उलट है। ऐसे में न ही विभाग के अधिकारियों ने इस पर गौर किया और ना ही प्रशासन के किसी नुमाइंदे ने इस पर ध्यान देना उचित समझा। हालांकि इस रास्ते से बड़े पैमाने पर बाहर से आने वाले ट्रकों की आवाजाही के साथ साथ प्रशासन के अधिकारी भी गुजरते है।

साथ ही हरिद्वार में पर्यटकों का आना जाना लगा रहता है, ऐसे में साइन बोर्ड ही अगर गलत दिशा बताएंगे तो पुलिस को भी भीड़ नियंत्रित करने में खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। मगर इधर लो नी वि साइन बोर्ड लगा कर अपनी इति श्री करता नजर आ रहा है।

“अभी हमारे संज्ञान में ऐसा मामला नहीं है, लेकिन आपके द्वारा दी गई जानकारी से इसे जल्द ही सही कराया जाएगा।”

एई ए एस रावत, इंजीनियर, लो नी वि, हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *