रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में पत्नी और सांस कि हत्या कर खुद को मारी गोली
हरिद्वार। रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के टिहरी विस्थापित कॉलोनी में गोलियों की तड़तड़ाहत से लोगो में सनसनी फ़ैल गई। पड़ोस में रह रहे किराएदारो ने पुलिस को जानकारी दी जिसके बाद पुलिस द्वारा घर का दरवाजा तोड़ा गया तो अंदर तीन शव पड़े दिखाई दिए। जिनमें से राजीव अरोड़ा (60) व उनकी पत्नी और सांस के थे। प्रथम दृष्टया प्रतीत हो रहा था कि किसी आवेश में आकर राजीव अरोड़ा ने अपनी पत्नी व सांस कि हत्या करने के बाद अपनी जीवनलीला भी समाप्त कर ली।

एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल से मिली जानकारी के अनुसार राजीव अरोड़ा नामक व्यक्ति कल अपनी पत्नी और सास के साथ दिल्ली से लौटा था। आज शाम को किसी बात को लेकर तीनो में झगड़ा हुआ ऐसा प्रतीत होता है। जिसके बाद राजीव अरोड़ा ने आवेश में आकर गोली से अपनी पत्नी व सास कि हत्या कर दी और खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या करना प्रतीत हो रहा है।
यह भी पढ़ें: नहीं रहे यूकेडी के कद्दावर नेता त्रिवेंद्र सिंह पंवार, ऋषिकेश के नटराज चौक पर सड़क दुर्घटना में निधन
पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवो को कब्जे में लिया और शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के कारणों की सटीक जानकारी के लिए साक्ष्य जुटाए जा रहे है व दिल्ली से मृतको के परिजनों के आने के बाद उनसे भी जानकारी जुटाने की बात पुलिस कह रही है।

1 thought on “रानीपुर कोतवाली क्षेत्र में पत्नी और सांस कि हत्या कर खुद को मारी गोली”