हरिद्वार प्रशासन सख्त: अस्पतालों की लापरवाही पर कसा शिकंजा

0
20250828_191436

हरिद्वार प्रशासन सख्त: अस्पतालों की लापरवाही पर कसा शिकंजा

 

हरिद्वार जिले में लगातार सामने आ रही अस्पतालों की घटनाओं ने प्रशासन को पूरी तरह से सतर्क कर दिया है। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग ने नियमों का उल्लंघन करने वाले अस्पतालों की सूची बनाकर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अब तक 16 अस्पतालों का निरीक्षण किया जा चुका है और जिनमें गंभीर खामियां पाई गई हैं, उनकी गहन जांच की जा रही है। देर रात रामकृष्ण मिशन अस्पताल में सामने आई घटना को लेकर भी स्वास्थ्य विभाग ने जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जिस भी अस्पताल में लापरवाही या नियमों का उल्लंघन पाया जाएगा, वहां किसी भी कीमत पर समझौता नहीं किया जाएगा।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने स्वास्थ्य विभाग और चिकित्सकों के साथ लगातार बैठकें कर साफ संदेश दिया है कि मरीजों के इलाज में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं होगी। उन्होंने कहा कि अस्पतालों की जिम्मेदारी है कि वे हर मरीज को समय पर सही इलाज दें और सुविधाओं में किसी तरह की कमी न छोड़ें। प्रशासन अब जिले के हर अस्पताल पर पैनी नजर रखे हुए है और जल्द ही सभी अस्पतालों का निरीक्षण पूरा किया जाएगा। जिलाधिकारी ने चेतावनी दी है कि मरीजों की जान से खिलवाड़ करने वालों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों और जनता का विश्वास स्वास्थ्य सेवाओं पर कायम रहे।

बाइट – मयूर दीक्षित जिला अधिकारी हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *