जिला समाज कल्याण कार्यालय में महिला समाजसेवी के साथ बदसलूकी, संस्थापक वैशाली शर्मा बोलीं– सम्मान से बड़ा कुछ नहीं
लोकेशन हरिद्वार
जिला समाज कल्याण कार्यालय में महिला समाजसेवी के साथ बदसलूकी, संस्थापक वैशाली शर्मा बोलीं– सम्मान से बड़ा कुछ नहीं

हरिद्वार। रोशनाबाद स्थित जिला समाज कल्याण कार्यालय में शुक्रवार को बड़ा हंगामा देखने को मिला। कालेश्वर महादेव मानव सेवा संस्था की संस्थापक और समाजसेवी वैशाली शर्मा दिव्यांग पुरस्कार के आवेदन के लिए ऑफिस पहुंचीं। इसी दौरान कनिष्ठ सहायक द्वारा असभ्य भाषा का प्रयोग किए जाने से माहौल गरमा गया। अपमानजनक व्यवहार से आहत वैशाली शर्मा ने जोरदार विरोध दर्ज कराया और साफ कहा कि “किसी भी महिला के सम्मान से समझौता नहीं किया जा सकता, यही कारण है कि आवाज उठाना जरूरी था।”
मामले के बढ़ने पर कनिष्ठ सहायक ने अपनी गलती स्वीकारते हुए भविष्य में ऐसी गलती न दोहराने का भरोसा दिया। वहीं समाज कल्याण विभाग के प्रशासनिक अधिकारी ने भी कर्मचारियों को चेतावनी जारी करते हुए कहा कि कार्यालय में आने वाले हर व्यक्ति का सम्मान करना हमारी जिम्मेदारी है। महिला समाजसेवी ने स्पष्ट कहा कि इस विरोध का मकसद सिर्फ इतना है कि आगे से किसी भी महिला या समाजसेवी के साथ इस तरह का व्यवहार न हो, क्योंकि समाज की सेवा करने वालों को सम्मान मिलना चाहिए, अपमान नहीं।
बाइट – यशवंत सिंह, प्रशासनिक अधिकारी जिला समाज कल्याण
बाइट – वैशाली शर्मा, संस्थापक कालेश्वर मानव सेवा ट्रस्ट
