सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने उड़ाई पूर्व भाजपा विधायक की नींद, मुकदमा दर्ज

0
InShot_20240924_221044298

 

हरिद्वार के एक पूर्व भाजपा विधायक के खिलाफ एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल किया गया है। वायरल वीडियो में खुद को पूर्व विधायक की पत्नी बताकर गाड़ी छीनने का आरोप लगाया जा रहा है।

भाजपा के पूर्व विधायक और रविदास आचार्य सुरेश राठौड़ को अपना पति बताने वाली सहारनपुर की अभिनेत्री उर्मिला सनोवर ने यह वीडियो वायरल किया है। वायरल वीडियो में वह खुद एक ई रिक्शा में सवार है और सुरेश राठौड़ पर कार छीनने का आरोप लगा रही है।

पूर्व विधायक सुरेश राठौड़ ने वायरल वीडियो के जवाब में बताया कि अभिनेत्री उर्मिला सनोवर उन्हें ब्लैकमेल कर 25 लाख रुपए की डिमांड कर रही है जिसको लेकर ज्वालापुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज कराया गया है। पूर्व विधायक का कहना है कि वह 16 लाख रुपए से अधिक की रकम दे चुके हैं बाकी रकम न देने पर सोशल मीडिया पर छवि धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है।

ज्वालापुर सीट से भाजपा के विधायक रह चुके सुरेश राठौड़ ने ज्वालापुर कोतवाली में तहरीर देते हुए बताया कि वे भाजपा के विधायक के साथ-साथ हरिद्वार के जिला अध्यक्ष भी रह चुके हैं साथ ही उत्तराखंड के अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के दो बार उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी उन्होंने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया है। जिसके तहत उनके पास लोगों का आना जाना लगा रहता है। इन्हीं सबके चलते हुए सहारनपुर के शिवकुमार ने अभिनेत्री उर्मिला सनावर से उनकी मुलाकात कराई थी जो कि लगभग 2 वर्ष पहले उनके कैंप कार्यालय बहादराबाद आई थी। शिवकुमार ने बताया था कि महिला के पति का नाम मुकेश शर्मा निवासी सहारनपुर है, और उनका तलाक का मुकदमा चल रहा है। महिला पारिवारिक रूप से और सामाजिक रूप से भी प्रताड़ित है जिसकी मदद करनी चाहिए। तब उन्होंने महिला की मदद की। अब पूर्व विधायक के संज्ञान में आया कि महिला ने उनके फर्जी हस्ताक्षर कर उनका दुरुपयोग किया, और इस बाबत जानकारी के लिए संपर्क किया तो अभिनेत्री उन्हें धमकी देने लगी कि मुझे 25 लाख रुपए दे दो वरना फर्जी मुकदमे दर्ज करा कर आपको फंसा दूंगी।

आपको बता दे की कुछ दिन पहले उर्मिला सनावर और पूर्व विधायक सुरेश राठौर के कई वीडियो ने सोशल मीडिया में सुर्खियां बटोरी थी जिनमें से एक वीडियो में रविदासाचार्य सुरेश राठौड़ अभिनेत्री के बाल संवारते नजर आ रहे थे।

पूर्व विधायक ने बताया कि धमकी के कारण वो काफी आहत है क्योंकि समाज में परिवार का काफी सम्मान है और इस घटना से उनकी प्रतिष्ठा दांव पर लगी है।

ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया है और जांच करने के बाद कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *