यूट्यूबर को गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई से मिली धमकी के मामले में खुलासा, नैनीताल पुलिस ने 12 घंटे में ही दबोचा आरोपी

0

नैनीताल पुलिस ने 12 घंटे में ही किया प्रकरण का खुलासा

गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई का नाम आने से थी मामले की संवेदनशीलता

आरोपी का गैंगस्टर से नहीं कोई कनेक्शन

आरोपी ने पैसे कमाने के लिए अपनाया था ये शॉर्टकट तरीका

हल्द्वानी। उत्तराखंड के मशहूर यूट्यूबर सौरभ जोशी को मिले धमकी भरे पत्र के मामले में नैनीताल पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया है। पुलिस ने 12 घंटे के अंदर ही आरोपी को गिरफ्तार कर अपनी कार्यशैली का लोहा मनवा लिया है।

यह भी पढ़ें : जानिए आज का पंचांग और आरती करने के नियम वैज्ञानिक फायदे

मामले में कुख्यात गैंगस्टर का नाम आने से पूरे उत्तराखंड पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ था। हल्द्वानी निवासी यूट्यूबर सौरव जोशी को कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई गैंग के नाम पर फिरौती मांगने और जान से मारने की धमकी मिली थी। जिसका नैनीताल पुलिस ने 12 घंटों में खुलासा कर दिया है। उत्तराखंड के हल्द्वानी निवासी ब्लॉगर यूट्यूबर सौरव जोशी को लौरेंस विश्नोई गैंग के नाम से एक इंस्टाग्राम अकाउंट बनाकर पांच दिन में नकद दो करोड़ रुपये की रंगदारी देने को कहा। वर्ना परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई थी।

कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई

आपको बता दें कि कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई का नाम सिद्धू मुसेवाला की हत्या के प्रकरण में सामने आया था। फिर कड़ी मशक्कत के बाद गैंगस्टर और उसके साथियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया था। लेकिन उसके उसके बाद लॉरेंस विश्नोई ने बॉलीवुड स्टार सलमान खान को काले हिरन के प्रकरण को लेकर धमकी दे डाली थी और सलमान खान के घर हुई फायरिंग के मामले में भी गैंगस्टर लॉरेंस का नाम सामने आया था। जिसको लेकर उत्तराखंड ही नहीं बल्कि पूरे भारत की पुलिस के लिए कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई एक चुनौती बना हुआ है। ऐसे में यूट्यूबर को दी गई धमकी के प्रकरण में लॉरेंस का नाम सामने आने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था।

हल्द्वानी के ओलिविया रामपुर रोड निवासी यूट्यूबर सौरव जोशी ने पुलिस को तहरीर दी थी। जोशी ने कहा कि उसे एक धमकी भरा पत्र प्राप्त हुआ है। उधर पुलिस ने मामले में गैंगस्टर लॉरेंस विश्नोई का नाम और चर्चित यूटूबर से जुड़े होने पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की तो चौकाने वाली बात सामने आयी। एसएसपी नैनीताल प्रह्लाद मीणा ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए बताया की पुलिस टीमों का जाल बिछाया गया। तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पत्र को जांचा गया। साथ ही सीसीटीवी कैमरों की मदद से और मुखबिरों के तंत्र से प्राप्त जानकारी के अनुसार अरूण कुमार (19 वर्ष) पुत्र पूरन सिहं, निवासी- थानपुर पो0ओ0- डावरी थाना फेजगंज तह0 बिसौली जिला बदायूं उ0प्र0, को ओलिविया कालोनी के पास से ही गिरफ्तार कर लिया। एसएसपी ने बताया की युवक पंजाब के मोहाली में एक होटल में काम करता था। काम छूटने की वजह से पैसों की तंगी और शॉर्टकट में पैसा कमाने के चक्कर में उसने ये रास्ता इख्तियार किया। जिसके चलते उसने पहले सौरभ जोशी के घर की रैकी की और फिर प्रकरण को अंजाम दे डाला। आरोपी ने सौरभ जोशी के घर के साथ साथ उसके सामाजिक दिनचर्या का भी अध्ययन किया, जिससे उसे किस प्रकरण से डराया जा सकता है इसकी भी रेकी की। एसएसपी ने बताया की आरोपी का लौरेंस बिश्नोई से कोई कनेक्शन नहीं निकला है।

यह भी पढ़ें : उत्तराखंड के मशहूर यूट्यूबर को लॉरेंस विश्नोई के गैंग से मिली धमकी, 2 करोड़ की रंगदारी की मांग

पुलिस जांच में पता चला कि आरोपी पहले मोहाली के रेडिसन होटल में सिक्योरिटी गार्ड के रूप में काम करता था। नौकरी के दौरान वह नशे के कारोबार में शामिल हो गया था, जिसकी जानकारी मिलने पर होटल प्रबंधन ने उसे नौकरी से निकाल दिया। इसके बाद अधिक पैसा कमाने के लालच में उसने शॉर्टकट तरीके अपनाते हुए यूट्यूबर को धमकी देकर रंगदारी मांगने की योजना बनाई।

प्रकरण का खुलासा करते हुए एसएसपी नैनीताल ने कहा कि पुलिस ने सूझबूझ और कुशल रणनीति से इस मामले को सुलझाया। पुलिस टीम ने संभावित ठिकानों पर दबिश दी और तकनीकी साक्ष्यों का इस्तेमाल करते हुए आरोपी को ओलिविया के समीप हल्द्वानी से ही गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपी को कानूनी प्रक्रिया के तहत न्यायालय में पेश किया गया है। इस सफल कार्रवाई के लिए एसएसपी ने पुलिस टीम को 2500 रुपये का इनाम देने की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed