उत्तराखंड सरकार के आपदा प्रबंधन उपाध्यक्ष विनय रोहिला पहुंचे चारधाम यात्रा के पंजीकरण केंद्र का स्थलीय निरीक्षण करने ऋषिकुल

0
InShot_20250526_203407592

हरिद्वार। हरिद्वार को चारधाम यात्रा का द्वार कहा जाता है और यात्रा अपने चरम पर है। ऐसे में सरकार के मंत्रियों का ध्यान श्रद्धालुओं की सुविधाओं पर विशेषकर बना हुआ है। जिसको लेकर आज उत्तराखंड सरकार के आपदा प्रबंधन उपाध्यक्ष विनय रोहिला चारधाम यात्रा पंजीकरण केंद्र का स्थलीय निरीक्षण करने ऋषिकुल मैदान पहुंचे। उन्होंने निरीक्षण के दौरान पंजीकरण केन्द्र पर यात्रियों की सुविधा हेतु पंजीकरण काउण्टर, बैठने, पेयजल, शौचायलय, चिकित्सा, सुरक्षा आदि व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिये।

उन्होंने ऋषिकुल मैदान में पत्रकारों से वार्ता के दौरान कहा कि चार धाम यात्रा पर आने वाले दर्शनार्थियों के लिए सभी व्यवस्थाएं चाक–चौबंद की गई है तथा संबंधित अधिकारियों द्वारा बेहतर ढंग से कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि देश विदेश से आने वाले लगभग 2 लाख 60 हजार तीर्थयात्रियों द्वारा अबतक ऑफलाइन पंजीकरण कराया गया है। उन्होंने कहा कि पिछले दिनों एक दिन में 15 हजार तक व्यक्तियों के रजिस्ट्रेशन भी किए जा चुके है। रजिस्ट्रेशन प्रकिया के लिए तीर्थयात्रियों को अपना अंगूठा एवं फोटो खिंचवानी पड़ती है। इस पूरी प्रक्रिया में एक मिनिट का समय लगता है। फिर भी लोग शांतभाव से अपना रजिस्ट्रेशन कर रहे है। व्यवस्थाओं में कोइ कमी न रहे इसीलिए आज व्यवस्थाओं एवं उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं का जायजा लिया गया है।

इस दौरान बीजेपी जिला अध्यक्ष आशुतोष शर्मा, जिल महामंत्री आशु चौधरी,उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी मीरा रावत, जिला पर्यटन विकास अधिकारी सुशील नौटियाल, सोशल मीडिया प्रभारी मनोज शर्मा, विशाल गर्ग,वाशु पाराशर, नितिन चौहान सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *