नगर निगम जमीन घोटाले में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का बड़ा एक्शन, हरिद्वार जिलाधिकारी समेत 2 आई ए एस और 1 पी सी एस अधिकारी निलंबित
बिग ब्रेकिंग
हरिद्वार के बहुचर्चित नगर निगम जमीन घोटाले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन
सरकार ने हरिद्वार के डीएम, नगर निगम हरिद्वार के तत्कालीन नगर आयुक्त वरुण चौधरी और उपजिलाधिकारी अजयवीर को किया सस्पेंड
दो आईएएस अधिकारी और एक पीसीएस अधिकारी समेत कुल 12 लोगों को किया गया सस्पेंड
देहरादून। नगर निगम जमीन घोटाले को लेकर राजधानी देहरादून से बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां जमीन की खरीद फरोख्त को लेकर धामी सरकार ने जीरो टॉलरेंस की नीति के चलते हरिद्वार के जिलाधिकारी, तत्कालीन उपजिलाधिकारी और नगर आयुक्त को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। प्रदेश में यह पहला मामला है जब किसी जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी को पद पर रहते हुए सरकार ने सस्पेंड किया है।
आपको बता दें कि नगर निगम हरिद्वार की मेयर बनने के बाद किरण जैसल ने नगर निगम की जमीन के खरीद फरोख्त मामले को लेकर मुख्यमंत्री से शिकायत की थी। हरिद्वार में प्रशासक के रूप में काम कर रहे नगर आयुक्त ने 15 करोड़ की जमीन का सौदा 54 करोड़ रुपए में किया था। जिसमें हरिद्वार के जिलाधिकारी और उपजिलाधिकारी के हस्ताक्षर भी थे। जिसके बाद सरकार ने सीनियर आईएएस रणवीर सिंह चौहान की अध्यक्षता में जांच कमेटी का गठन किया था। कमेटी ने 29 मई को अपनी रिपोर्ट शासन को भेज दी थी। जिसके बाद प्रशासन में हलचल तेज हो गई थी। फलस्वरूप मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दो आईएएस अधिकारी और एक पीसीएस अधिकारी समेत कुल 12 लोगों को सस्पेंड कर दिया। मामले की जांच अब विजिलेंस को सौंप दी गई।



