राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि उपाध्यक्ष ईको पर्यटन ने आपदा प्रबंधन सभागार में ली रेंजर और वन विभाग के अधिकारियों की बैठक
मंसा देवी और चंडी देवी पर गंदगी बर्दाश्त नहीं- राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि
मंसा देवी और चंडी देवी अवैध दुकानों को हटाया जाए- राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि
एक माह के अदंर साफ सफाई की व्यवस्था चौक चौबंद हो- राज्यमंत्री ओमप्रकाश जमदग्नि
हरिद्वार। राज्य मंत्री इको पर्यटन ओमप्रकाश जमदग्नि के नेतृत्व में आपदा प्रबंधन सभागार में हरिद्वार क्षेत्र के रेंजर एवं वन विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक ली। उन्होंने मंसा देवी एवं चंडी देवी में फैली अव्यवस्थाओं पर नाराजगी जताई। साथ ही वनाधिकारी को निर्देशित भी किया कि मंदिर ट्रैक पर रोड आदि की व्यवस्था तथा वहॉ स्थापित अवैध दुकानों को जल्द से जल्द हटाया जाए। आने वाले ऋद्धालुओं की सुविधा का विशेष ध्यान रखते हुए साफ-सफाई पर कोताही ना बरती जाए।

राज्यमंत्री ने हरिद्वार करीडोर पर ईको टुरिज्म बनाये जाने पर भी जोर दिया। साथ ही अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि हरिद्वार आने जाने वाले ऋद्धालुओं का ध्यान आकर्षित करने के लिए जीव जंतु उद्यान बनाये जाये। जिससे स्थानीय लोगों की आय का स्रोत बढ़े।

वनाधिकारी वैभव कुमार सिंह ने भी हरिद्वार कॉरिडोर में ईको पर्यटन की जानकारी देते हुए बताया कि चीला, राजाजी नेशनल पार्क पर्यटको के आकर्षण का केन्द्र है। साथ ही उन्होंने वन विभाग द्वारा गतिमान योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट भी राज्यमंत्री के समक्ष दी। वनाधिकारी ने झिलमिल झील और जनपद को इको टूरिज्म जोन में विकसित किए जाने की योजनाओं पर चर्चा की। बैठक में उपस्थित सभी संबंधित अधिकारियों को आगामी कार्य योजनाओं के लिए दिशा निर्देश दिए।
इस अवसर पर अजय सिंह निदेशक राजा जी पार्क, संदीप खटाना, मास्टर धर्मेद्र सिंह चौहान, अरुण चौहान, चंद किरण, महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री रीता चमोली, जिला अध्यक्ष महिला मोर्चा रंजन चतुर्वेदी, मन्नू रावत, प्रीति गुप्ता, राखी सजवान, सतीश शर्मा व पार्टी कार्यकर्ताओ सहित जनपद के रेंजर भी उपस्थित रहे।
