सरकार द्वारा अधिकारियों के निलंबन के बाद मयूर दीक्षित को सौंपी हरिद्वार जिला अधिकारी की कमान

0
InShot_20250603_195619855

हरिद्वार। 54 करोड़ के नगर निगम भूमि घोटाले में मुख्यमंत्री द्वारा की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद हरिद्वार जिले की कमान मयूर दीक्षित को सौंपी गई है।

जीरो टॉलरेंस की नीति के चलते आज मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार जिले के प्रशासनिक अधिकारियों पर जिस तरह से नकेल कसी है, यह दर्शाता है कि सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ आगे भी सख्त रुख अख्तियार करेगी। जिसको लेकर सरकार ने अब साफ छवि के आई ए एस मयूर दीक्षित को हरिद्वार जिले की कमान सौंपी है।

यह भी पढ़ें:हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में हुए तरुण हत्याकांड का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार 

आईएएस मयूर दीक्षित 2013 बैच के अधिकारी हैं। जिन्होंने आईआईटी कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग और आईआईएम बैंगलोर से एमबीए किया है। उनकी कार्यशैली में सख्ती और पारदर्शिता की झलक मिलती है। इसके अलावा, वे साइकिल से कार्यालय आकर सादगी और पर्यावरण के प्रति अपनी प्रतिबद्धता भी दिखा चुके हैं।

आई ए एस मयूर दीक्षित को हरिद्वार जिले की कमान सौंपने से साफ है कि सरकार उनकी साफ छवि के माध्यम से जिले में प्रशासनिक पारदर्शिता को दोबारा स्थापित करना चाहती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *