जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संभाली हरिद्वार जिले की कमान

0
InShot_20250604_144257881

हरिद्वार।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कल नगर निगम जमीन के भ्रष्टाचार मामले में हरिद्वार जिलाधिकारी समेत 3 अधिकारियों को निलंबित कर दिया था। जिसके चलते हरिद्वार जिले की कमान एक साफ छवि के आई ए एस अधिकारी मयूर दीक्षित को सौंपी गई है। जिन्होंने आज हरिद्वार पहुंचकर जिलाधिकारी का पदभार ग्रहण कर लिया है।


जीरो टॉलरेंस की नीति के चलते कल मुख्यमंत्री धामी ने हरिद्वार जिले के प्रशासनिक अधिकारियों पर जिस तरह से चाबुक चलाया है, यह दर्शाता है कि सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ आगे भी सख्त रुख अख्तियार करेगी। जिसको लेकर सरकार ने अब साफ छवि के आई ए एस अधिकारी मयूर दीक्षित पर भरोसा जताया है।

आपको बता दें कि आईएएस मयूर दीक्षित 2013 बैच के अधिकारी हैं। जिन्होंने आईआईटी कानपुर से मैकेनिकल इंजीनियरिंग और आईआईएम बैंगलोर से एमबीए की डिग्री हासिल की है। उनकी कार्यशैली में सख्ती और पारदर्शिता की झलक मिलती है।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में हुए तरुण हत्याकांड का खुलासा, पति-पत्नी गिरफ्तार 

IAS  मयूर दीक्षित वर्तमान में टिहरी गढ़वाल के जिलाधिकारी  की जिम्मेदारी के साथ ही पुनर्वास टिहरी बांध परियोजना के निदेशक और जिला विकास प्राधिकरण टिहरी के उपाध्यक्ष के रूप में कार्यरत थे। अब उत्तराखंड शासन ने उन्हें इन सभी जिम्मेदारियों से मुक्त कर हरिद्वार जिले के जिलाधिकारी की कमान सौंपी है।

आई ए एस मयूर दीक्षित को हरिद्वार जिले की कमान सौंपने से साफ है कि सरकार उनकी साफ छवि के माध्यम से जिले में प्रशासनिक पारदर्शिता को दोबारा स्थापित करना चाहती है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *