उत्तराखंड में बारिश के रेड अलर्ट के चलते 6 जिलों में बंद रहेंगे स्कूल

0

मानसून चरम पर है और बारिश का दौर लगातार जारी है उत्तराखंड के पहाड़ों पर बारिश से होने वाले नुकसान को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड पर है कल यानी शुक्रवार को उत्तराखंड के मौसम विज्ञान केंद्र द्वारा जारी पूर्वानुमान के आधार पर कुमाऊं के अधिकांश क्षेत्र में रेड अलर्ट घोषित किया गया है। जिसके चलते प्रशासन ने कुमाऊं क्षेत्र के 6 जिलों के 1 से 12 तक की कक्षा के शासकीय व अर्धशासकीय विद्यालयों ने छुट्टी की घोषणा कर दी है।

  • मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार 6 जुलाई व 7 जुलाई में कुमाऊं के नैनीताल, पिथौरागढ़, चंपावत, बागेश्वर, उधम सिंह नगर में रेड अलर्ट और गढ़वाल के उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी और टिहरी में येलो अलर्ट जारी किया गया है। जिसके चलते प्रशासन ने इन क्षेत्रों के समस्त अधिकारियों को अलर्ट मोड पर रहने का आदेश दे दिया है। भारी बारिश के चलते पहाड़ों पर होने वाले नुकसान को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने जनता से अपील की है कि कोई भी व्यक्ति इस दौरान नदी नालों के आसपास जाने से बचे, व पहाड़ों पर सफर करते वक्त सतर्कता बरतें क्योंकि पहाड़ी क्षेत्र में जलभराव, त्वरित बाढ़, भूस्खलन व बोल्डर गिरने जैसी घटनाएं होने की घोर संभावनाएं बनी रहती हैं। ऐसे में भारी बारिश से होने वाले नुकसान से बचने के लिए प्रशासन ने कुमाऊं के नैनीताल, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चंपावत, पिथौरागढ़ एवम उधमसिंहनगर में रेड अलर्ट के चलते 1 से 12 तक के समस्त विद्यालयों व आंगनवाड़ी केंद्रों में छुट्टी की घोषणा कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed