सीआईआई नॉर्दर्न रीजन ने उत्तराखंड के उद्योग जगत के लीडर के साथ भविष्य की रूपरेखा पर किया मंथन

0
3cb1ae38-dd38-40b6-8fb9-04207d2aa015

सीआईआई उत्तराखंड ने नई नेतृत्व टीम की घोषणा की: श्री संजय अग्रवाल अध्यक्ष एवं श्री सौरभ वैश्य उपाध्यक्ष नियुक्त

सीआईआई नॉर्दर्न रीजन के डिप्टी चेयरमैन एवं सैमटेल एवियोनिक्स के एमडी एवं सीईओ  पुनीत कौर ने उत्तराखंड को अपनी स्टेट ग्रीन रेज़िलिएंस मिशन को प्राथमिकता देने की आवश्यकता पर बल दिया। उन्होंने सुझाव दिया कि राज्य के विकास रोडमैप में स्थिरता और क्लाइमेट रेज़िलिएंस को समाहित किया जाए तथा सतत विकास, आर्थिक प्रगति और नागरिकों के बेहतर जीवन स्तर हेतु एक व्यापक विज़न दस्तावेज़ तैयार किया जाए।
इस सत्र के दौरान वर्ष 2026-27 के लिए सीआईआई उत्तराखंड की नई नेतृत्व टीम की घोषणा भी की गई।

संजय अग्रवाल – अध्यक्ष, सीआईआई उत्तराखंड

संजय अग्रवाल एक अनुभवी उद्योगपति एवं दूरदर्शी लीडर हैं। प्रो पैकेजिंग इंडस्ट्रीज़ के निदेशक के रूप में उन्होंने उच्च गुणवत्ता वाली फार्मास्युटिकल पैकेजिंग के क्षेत्र में नवाचार और विकास को नई दिशा दी है।

वे एक प्रतिष्ठित शिक्षा उद्यमी भी हैं। उन्होंने आरआईटी रुड़की (NAAC A++) तथा दिल्ली पब्लिक स्कूल, विकासनगर की स्थापना की है। उत्तराखंड में उनके सोलर पावर प्रोजेक्ट्स उनके पर्यावरणीय प्रतिबद्धता को दर्शाते हैं।

उद्यमिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से उन्होंने टाई देहरादून की सह-स्थापना की, जो स्टार्टअप्स को प्रोत्साहित करने का एक महत्वपूर्ण मंच है। दून स्कूल और बीएचयू, वाराणसी के पूर्व छात्र श्री अग्रवाल अपनी दूरदर्शी सोच से उत्तराखंड के शिक्षा और औद्योगिक परिदृश्य को नई दिशा दे रहे हैं।
सौरभ वैश्य – उपाध्यक्ष, सीआईआई उत्तराखंड

सौरभ वैश्य आतिथ्य क्षेत्र के एक सफल उद्यमी हैं, जिनके पास 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। रोज़वुड अपार्टमेंट होटल्स के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक के रूप में उन्होंने इस ब्रांड को उत्तर भारत के प्रीमियम हॉस्पिटैलिटी सेक्टर में एक विश्वसनीय पहचान दिलाई है।

उनका पोर्टफोलियो गुरुग्राम, हरिद्वार, पंतनगर, भीमताल और देहरादून तक फैला हुआ है। निफ्ट दिल्ली के पूर्व छात्र वैश्य अपने उद्यमों में डिज़ाइन थिंकिंग और सुव्यवस्थित प्रक्रियाओं का समावेश करते हैं।

वे सतत पर्यटन और उद्योग-सम्बद्ध शिक्षा के प्रबल समर्थक हैं तथा सीआईआई उत्तराखंड के टूरिज़्म एवं वेलनेस पैनल के सह-संयोजक के रूप में नीति निर्माण और जिम्मेदार विकास को आगे बढ़ाने में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *