केयर कॉलेज में धूमधाम से फ्रेशर उत्सव आरंभ, महंत सूर्यांश मुनि व राघवेंद्र दास मुख्य अतिथि

0
7db4746a-63e4-4086-bd24-9349d50812e9

हरिद्वार, बहादराबाद: केयर कॉलेज ऑफ नर्सिंग में छात्राओं द्वारा फ्रेशर उत्सव आरंभ धूमधाम से मनाया गया। बड़ा अखाड़ा के महंत सूर्यांश मुनि और महंत राघवेंद्र दास मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। शहर के गणमान्य नागरिक, अधिकारी और समाजसेवी भी इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक पूजन से हुई, उसके बाद छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुतियां दीं। उन्होंने संगीत, नृत्य और विभिन्न कलाओं से दर्शकों का मन मोह लिया।

दर्शकों ने तालियों की गड़गड़ाहट से उनका स्वागत किया।कॉलेज के डायरेक्टर राजकुमार शर्मा ने कहा, “ये छात्राएं न केवल नर्सिंग की कुशल पेशेवर बनकर निकल रही हैं, बल्कि समाज सेवा के प्रति समर्पित योद्धा भी हैं। हम उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हैं।” वहीं, प्रिंसिपल प्रीति शिखा शर्मा ने कहा, यह फ्रेजर पार्टी, इन बच्चों की नई उड़ान की शुरुआत है। छात्र यहां जो सीखेंगे , वो उनके जीवन को रोशन करेगा।”मुख्य अतिथियों ने छात्राओं को सम्मानित किया और आशीर्वाद प्रदान किया। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ, जो सभी के लिए यादगार बन गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *