2 दिन में ही 6 लाख से ज्यादा कावड़िए जल भरकर अपने गंतव्य को हुए रवाना

0
Haridwar-Kawad-Mela-Yatra-2024

हरिद्वार में कावड़ यात्रा के दौरान पूरा जनपद भोले की गूंज से भगवामई हो चुका है। ऐसे में कावड़ियों की सुरक्षा के साथ साथ स्थानीयो के साथ समन्वय बनाना पुलिस विभाग के लिए चुनौती बनता जा रहा है। जहां एक ओर मंगलौर के लिब्बाहरेडी गांव के पास कावड़ियों ने ई रिक्शा को तोड़ते हुए हाइवे पर हंगामा काटा, तो वहीं दूसरी ओर 9 श्रधालुओं को डूबने से भी बचाया।

हरिद्वार के अंदर कावड़ियों की भीड़ भी लगातार बढ़ती जा रही है। हरिद्वार पुलिस के अनुसार 2 दिनों के अंदर 6 लाख से ज्यादा कावड़िए जल भर कर अपने गंतव्य को रवाना हो चुके है। साथ ही खोए हुए 48 श्रधालुओं में से पुलिस ने 42 को परिजनों से मिलाने में सफलता हासिल की। साल दर साल कावड़ियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस कप्तान प्रमेंद्र डोभाल का कुशल नेतृत्व और अनुभव हरिद्वार पुलिस के लिए वरदान साबित हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *