इस जनपद के स्कूली वाहनों के विरुद्ध आरटीओ ने चलाया अभियान

0
IMG_20240724_212612

यदि आपके बच्चे स्कूली वाहन द्वारा स्कूल जाते हैं तो आपको भी सतर्क रहने की जरूरत है और ये खबर बच्चों की सुरक्षा के लिहाज से आपके लिए बेहद जरूरी है।

देहरादून आरटीओ श्री शैलेश तिवारी द्वारा बताया गया की स्कूल बसों व स्कूल कैब के नियमों के विरुद्ध संचालन की शिकायतें प्राप्त हो रही थी। जिसके तहत आज देहरादून के प्रमुख चौराहों व नियमित रूट पर जाने वाले स्कूली वाहनों के विरुद्ध चेकिंग अभियान चलाया गया और 82 वाहनों के चालान व 04 वाहन सीज किए गए। आर टी ओ शैलेश तिवारी ने कहा कि इस तरह का अभियान समय समय पर आगे भी अमल में लाया जाएगा।

 

स्कूली बच्चों की सुरक्षा के दृष्टिगत नियमों के विरुद्ध संचालित स्कूल बसों, स्कूल कैब एवं किराए पर स्कूली बच्चों को ढोने वाले प्राइवेट वाहनों के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। जिसके लिए देहरादून आर टी ओ के नेतृत्व में दो दिवसीय चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। अभियान में श्री राजेंद्र बिराटिया, एआरटीओ श्री एम डी पपनोई, अनुराधा पंत एवं श्वेता रौथान परिवहन कर अधिकारी सम्मिलित हैं। ये अभियान शहर के प्रमुख मार्गों जैसे कि सहस्त्र धारा मार्ग, राजपुर मार्ग, रायपुर मार्ग, हरिद्वार मार्ग , ईसी रोड, डालनवाला, केंट, जीएमएस रोड, सहारनपुर रोड, प्रेम नगर क्षेत्र में चलाया गया। अभियान के तहत 82 स्कूल वाहनों के चालान किए गए एवं बिना वैध प्रपत्रों के संचालित 04 स्कूली वाहनों को चीज किया गया। बिना फिटनेस में 05,  बिना परमिट में 04, बिना डीएल के संचालित 14 एवं फर्स्ट एड बॉक्स अग्निशमन यंत्र ना होने पर 22 वाहनों के चालान किए गए। अभियान में स्कूली बच्चों को किराए पर ले जाते हुए पाए गए दो प्राइवेट वाहनों को भी सीज किया गया।

 

आरटीओ द्वारा बताया गया की स्कूली बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए स्कूल कैब के सत्यापन हेतु अभियान चलाया गया जा रहा है जिसमें आज 623 स्कूल वैन का सत्यापन किया गया। कुछ वाहनों में कमियां पाई गई, जिसमें से अधिकांश वाहन स्वामियों द्वारा उन्हें ठीक करा लिया गया है। आर टी ओ द्वारा बताया गया कि अब स्कूलों में जाकर एक विशेष शिविर लगाकर स्कूली बसों के सत्यापन व कागजों की जांच हेतु सघन अभियान चलाया जाएगा तथा जांच करने पर ऐसे स्कूली वाहन जिनमे कमियां पाई जाएंगी उनको स्कूल प्रबंधन से पूर्ण कराया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *