देहरादून गैंग रेप का एसएसपी ने किया खुलासा, 5 आरोपी गिरफ्तार

0

देवभूमि उत्तराखंड भी अब अपराधो की नगरी बनती जा रही है। एक ओर जहां रुद्रपुर से नर्स के साथ बर्बरता का मामला ठंडा भी नही हुआ था वहीं अब देहरादून में नाबालिग के साथ बस में हुए गैंग रेप के प्रकरण ने सूबे के पुलिस प्रशासन को हिला कर रख दिया है। मगर एसएसपी अजय सिंह के नेतृत्व में मित्र पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 5 लोगो को गिरफ्तार कर ये संदेश दिया है कि अपराधी जुर्म करके उत्तराखंड में तो कतई सुरक्षित नहीं रह सकते।

मिली जानकारी के अनुसार 13 अगस्त की रात आईएसबीटी पर तैनात गार्ड की सूचना पर चाइल्ड वेलफेयर कमेटी की टीम ने एक नाबालिग लड़की को बदहवास हालत में पाया, जिसकी काउंसलिंग कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी पुलिस को दी।

दिल्ली से उत्तराखंड जा रही एक रोडवेज बस में नाबालिग लड़की के साथ कई लोगों ने दुष्कर्म किया। नाबालिग से इस तरह बर्बरता की गई कि उसकी मानसिक स्थिति खराब हो गई। घटना का पता चलते ही पुलिस ने मामले में एक्शन लिया। मुकदमा दर्ज होने के 24 घंटे के भीतर ही पुलिस ने पूरे मामले का अनावरण कर दिया। पुलिस ने मामले में बस के ड्राइवर, कंडक्टर समेत 5 लोगों को अरेस्ट किया है। फिलहाल पुलिस ने नाबालिग का मेडिकल कराया है और रिपोर्ट का इतंजार है। जानकारी के अनुसार पीड़िता यूपी के मुरादाबाद की रहने वाली है। वारदात के बाद से ही नाबालिग की स्थिति बेहद खराब नजर आ रही है।

देहरादून एसएपी अजय सिंह ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि किशोरी मनोस्थिति के कारण पूर्व में भी कई बार घर से गायब हो चुकी है परिजन उसे पहले भी कई बार अलग अलग जगह से लेकर आए है।

पुलिस ने 5 आरोपियों के साथ- साथ घटना में प्रयुक्त उत्तराखंड परिवहन निगम की बस संख्या – यूके 07 पीए 5299 को कब्जे में ले लिया है और फॉरेंसिक टीम ने जांच कर बस से एविडेंस एकत्रित किए हैं।

गिरफ्तार ब्लात्कारियों का नाम:-

(1) धर्मेंद्र कुमार पुत्र यशपाल सिंह, निवासी ग्राम बंजारा वाला ग्रांट, थाना बुग्गा वाला, हरिद्वार

(2) देवेंद्र पुत्र फूलचंद निवासी चूडियाला, भगवानपुर, हरिद्वार

(3) रवि कुमार पुत्र दयाराम निवासी ग्राम सिला, थाना – नवाबगंज, जिला फर्रुखाबाद

(4) राजपाल पुत्र स्व किशन सिंह निवासी बंजारावाला ग्रांट, थाना बुग्गावाला, हरिद्वार

(5) राजेश कुमार सोनकर पुत्र स्व लाल चंद्र सोनकर निवासी माजरा, पटेलनगर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed