अनूसूचित जाति, जन जाति व राजनीतिक संगठनों की तरफ से आज भारत बंद का आह्वान, पुलिस प्रशासन सतर्क

0

सुप्रीम कोर्ट के आरक्षण को लेकर हाल ही में दिए गए निर्णय पर विभिन्न अनूसूचित जाति, जन जाति व राजनीतिक संगठनों की तरफ से आज भारत बंद का आह्वान किया गया है। जिसको लेकर मित्र पुलिस ने कमर कस ली है। पुलिस प्रशासन किसी भी तरह की परिस्थिति से निबटने के लिए पूर्णतया तैयार है। जिसे लेकर पुलिस की तरफ से शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त किए गए है। भारत बंद को लेकर भीम आर्मी एकता मिशन के कार्यकर्ता ज्ञापन देंगे ।

इसके अलावा अन्य कई संगठनों की तरफ से भी ज्ञापन सौंपा जाएगा। जिसे लेकर पुलिस की तरफ से सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी। एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि पुलिस प्रशासन हर तरह की परिस्थिति से निबटने को तैयार है और जगह जगह कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। शहर व देहात क्षेत्र में दो कंपनी पीएसी के अलावा भारी पुलिस बल तैनात रहेगा।

रुड़की में भी भारत बंद को लेकर भीम आर्मी के कार्यकताओं ने प्रदर्शन किया। भीम आर्मी के कार्यकर्ता सुप्रीम कोर्ट द्वारा दिए गए SC / ST में क्रिमिलेयर के आरक्षण के आदेश पर भारत बंद के आह्वान को लेकर एकत्रित हुए। सभी कार्यकर्ताओं ने जय भीम के नारे लगाते हुए मालवीय चौक से जॉइन्ट मजिस्ट्रेट कार्यलय तक विरोध प्रदर्शन किया। ऐसे में पुलिस प्रशासन के साथ साथ एलआईयू भी अलर्ट मोड पर रही। भारत बंद के आह्वान को लेकर किए जा रहे प्रदर्शन के मद्देनजर पुलिस प्रशासन किसी भी लापरवाही के मूड में नहीं है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed