पतंजलि योगग्राम के बाहर शव रखकर ग्रामीणों का धरना प्रदर्शन, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप

0
InShot_20240926_155240500

हरिद्वार के औरंगाबाद स्थित योग ग्राम के गेट के बाहर ग्रामीणों ने शव को रखकर धरना प्रदर्शन किया। बताया जा रहा है कि पिछले दिनों बाबा रामदेव के योग ग्राम की बस से औरंगाबाद गांव के एक युवक का एक्सीडेंट हो गया था, जिसकी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है।

आपको बता दें कि औरंगाबाद क्षेत्र में पतंजलि के पंचकर्म योग चिकित्सा को लेकर एक संस्थान चलाया जा रहा है ।जहां पर काम करने वाले युवकों को लाने और ले जाने के लिए बसों का संचालन किया जाता है। उसी संचालित बस की चपेट में आकर एक ग्रामीण घायल हो गया था जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई थी। परिजनों ने पुलिस में शिकायत की, परंतु पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि बाबा रामदेव के रसूख के चलते पुलिस ने शिकायत दर्ज नहीं की।

तभी आज परिजनों ने मृतक के शव को गेट के सामने रखकर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि बाबा ने अपने रसूख के चलते ना तो एफआईआर दर्ज होने दी है और ना ही मृतक परिवार को कोई मुआवजा दिया है। जिसको लेकर परिजनों और ग्रामीणों में योग ग्राम के प्रति काफी रोष है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *