गोलियों की तड़तड़ाहट से दहला सिडकुल, बदमाशों को नहीं पुलिस का खौफ

0
InShot_20240926_222728191

हरिद्वारः सिडकुल आज गोलियों की तड़तड़ाहट से दहल उठा। एकम्स कंपनी में हुए गोली कांड से हर कोई दहशत में है। साथ ही हरिद्वार पुलिस को बदमाशों ने खुलेआम चुनौती दे डाली।

बागपत के दो बदमाशों ने गुंडागर्दी की हदें पार करते हुए सिडकुल क्षेत्र में फायरिंग कर दहशत का माहौल पैदा कर दिया। शराब पीने के दौरान पहले तो उन्होंने अपने साथियों के साथ झगड़ा किया और फिर उन पर फायरिंग कर दी। लड़कों ने जान बचाने के लिए एकम्स फैक्ट्री में पनाह लेने का प्रयास किया। लेकिन हमलावरो के सिर पर गुंडा गर्दी का ऐसा नशा था उन्होंने फिल्मी अंदाज में फैक्ट्री में घुसकर फायरिंग कर शुरू कर दी। जिससे अफरा तफरी मच गई। गोलियों के छर्रे लगने से एकम्स के पांच कर्मचारी घायल हो गए। सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया। घायल कर्मचारी को अस्पताल भिजवाया गया जहां पुलिस कप्तान प्रर्मेंद्र डोबाल ने पहुंचकर घायलों से जानकारी हासिल की साथ ही कानून व्यवस्था को चुनौती देने वाले आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी के निर्देश दिए।
पुलिस के मुताबिक, मोहित निवासीगण त्रिमूर्ति नगर ज्वालापुर, विकास निवासी सलेमपुर व अमरीश निवासी महादेवपुरम अपने साथियों के साथ और दो लोग कपिल विश्नोई और आयुष तोमर निवासी बागपत ने गुरुवार की रात शिवालिकनगर क्षेत्र में एक साथ शराब पी।

उसी दौरान उनके बीच किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। वापस सिडकुल क्षेत्र पहुंचने पर आयुष तोमर और कपिल विश्नोई ने तमंचे से अपने साथियों पर फायरिंग कर दी। जिस पर मोहित, विकास, अमरीष जान बचाने के लिए एकम्स फैक्ट्री में घुस गए। आरोप है कि आयुष और कपिल उनका पीछा करते हुए एकम्स के अंदर घुस गए।

जिससे फैक्ट्री में अफरा तफरी मच गई। फायरिंग के दौरान छरें लगने से एकम्स सुपरवाइजर निशांत और विनोद बिष्ट, गार्ड अभिषेक, हेल्पर शुभम, ड्राइवर कुलदीप और रोहित घायल हो गए। सूचना पर सिडकुल थानाध्यक्ष मनोहर भंडारी मौके पर पहुंचे और घटना की जानकारी लेकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। एसपी सिटी स्वतंत्र कुमार ने बताया कि घायलों का उपचार चल रहा है। फरार आयुष और कपिल की तलाश की जा रही है। आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *