मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

0
InShot_20241022_153514036

सड़क गड्ढा मुक्त अभियान की ली विस्तृत समीक्षा

जनता के लिए सुगम यातायात प्राथमिकता

त्योहारी सीजन में स्थानीय उत्पादों की बिक्री की समुचित व्यवस्था के निर्देश दिए

मिलावटखोरी पर लगाम लगाने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाने पर जोर

देहरादून। सीएम आवास पर मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने सभी अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। मुख्यमंत्री ने सड़क गड्ढा मुक्त अभियान की समीक्षा करते हुए अधिकारियों से अब तक पूर्ण हुए कार्यों की विस्तृत जानकारी ली। साथ ही मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि जहां-जहां सड़कों की मरम्मत का कार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ है, उसे प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करें और जनता को सुरक्षित और सुगम यातायात उपलब्ध कराया जाए। साथ ही निर्धारित समय सीमा में सड़कों की मरम्मत के कार्य में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों पर मुख्यमंत्री ने सख्त कार्यवाही करने के निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि त्योहारों के दृष्टिगत राज्य के स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जाए। स्थानीय उत्पादों की बिक्री की समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जाए। उन्होंने प्रदेश की जनता से आह्वाहन किया है कि त्योहारों में स्थानीय उत्पादों की खरीद जरूर करें। इससे न केवल स्थानीय उद्यमियों और कारीगरों को समर्थन मिलेगा, बल्कि “वोकल फॉर लोकल“ और “आत्मनिर्भर भारत“ जैसे अभियानों को भी बल मिलेगा।

यह भी पढ़ें :पुलिस स्मृति दिवस पर मुख्यमंत्री ने पुलिस एवं अर्द्ध सैन्य बलों के शहीदों को किया याद, साथ ही शहीदों के परिजनों को भी किया सम्मानित

मुख्यमंत्री ने कहा कि त्योहारों के दृष्टिगत मिलावटखोरी से बचाव के लिए सघन चैंकिंग अभियान चलाया जाए। खाद्य पदार्थों की नियमित सैंपलिंग की जाए। यातायात व्यवस्था सुदृढ़ रखी जाए। यह सुनिश्चत किया जाए लोगों को आवाजाही में अनावश्यक परेशानी न हो।

इस अवसर पर प्रमुख सचिव श्री आर के. सुधांशु, सचिव श्री शैलेश बगोली, श्री विनय शंकर पाण्डेय, एडीजी श्री ए.पी. अंशुमन, उपाध्यक्ष एमडीडीए श्री बंशीधर तिवारी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *