सेल्फी लेने के चक्कर में मनसा देवी के पहाड़ से गिरी महिला

0
InShot_20241026_143428321

हरिद्वार। परिवार के साथ मुजफ्फरनगर से हरिद्वार घूमने आई लगभग 28 वर्षीय महिला सेल्फी के चक्कर में मनसा देवी के पहाड़ गिरकर घायल हो गई।

मनसा देवी की पहाड़ी से हरिद्वार की रौनक देखते ही बनती है। लेकिन इस व्यू को देखने के लिए लोग पहाड़ी के डेंजर जोन में जाकर सेल्फी लेने से गुरेज नहीं करते। उसके लिए चाहे अपनी जान ही जोखिम में क्यों न पड़ जाए। ऐसे ही एक परिवार मुजफ्फरनगर से हरिद्वार घूमने के लिए आया था। जिसमें से एक महिला सेल्फी लेने के लिए पहाड़ी के किनारे चली गई। अचानक उसका संतुलन बिगड़ने के चलते वह पहाड़ी से लगभग 70 फिट की गहराई में गिर गई। जिससे उसे गंभीर रूप से घायल हो गई।

वन विभाग की बीट आरक्षी योगिता, सूरज व दिलीप और हरिद्वार नगर कोतवाली के सौरव नौटियाल, परवीन, जितेंद्र ने रेस्क्यू कर 108 एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल भिजवाया। जहां महिला का इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *