पौड़ी गढ़वाल में सगे भाई की डंडे से पीटकर हत्या

0

पौड़ी। समय के साथ सगे रिश्तों की डोर भी अब कमजोर होती जा रही है। मुद्दे तो ज्यादा बड़े नहीं होते मगर खून का उबाल उतना अधिक जरूर होता है कि जिसके साथ बचपन बिताया उसे मौत के घाट उतारने में भी हाथ नहीं कांपते। मामला उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल का है। जहां गांव में गाय की बछिया को लेकर एक युवक की हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि बड़े भाई ने ही अपने सगे छोटे भाई को डंडा मारकर मौत के घाट उतार दिया।

यह भी पढ़ें: राज्य स्थापना दिवस से पूर्व मुख्यमंत्री ने लिया स्वच्छता अभियान में प्रतिभाग, झाड़ू लगा दिया स्वच्छता संदेश

जानकारी के अनुसार घटना 7 नवंबर की बताई जा रही है। जहां पौड़ी गढ़वाल के पंचूर गांव में रविन्द्र मोहन नाम के एक व्यक्ति ने अपने छोटे भाई राकेश मोहन को बांस के डंडे से मार मार कर मौत के घाट उतार दिया। सूचना मिलते ही यमकेश्वर थानाध्यक्ष फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर आरोपी रविन्द्र मोहन को मौके से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया साथ ही टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए। आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया।

पुलिस के अनुसार आरोपी की मां ने पुलिस को बताया कि दोनों भाइयों में झगड़ा गाय की बछिया को लेकर था। जिसके तहत बड़े भाई रविन्द्र ने आवेश में आकर छोटे भाई राकेश के सर पर डंडे से वार कर दिए। जिसके बाद राकेश अचेत होकर जमीन पर गिर गया और दम तोड़ दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed