देहरादून इनोवा कार हादसा, कंटेनर चालक गिरफ्तार

0

पुलिस ने चालक को देहरादून के कैंट क्षेत्र से किया गिरफ्तार

बिखरे शवों को देख कांप गया था चालक, कंटेनर कि नंबर प्लेट लेकर हुआ था फरार

देहरादून इनोवा कार हादसे में 6 लोगों की गई थी जान

देहरादून। बीते 12 नवंबर कि रात ओएनजीसी चौक पर हुए भीषण इनोवा कार हादसे में 6 युवक और युवतियों ने जान गंवाई थी और एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। इस हादसे में इनोवा कार जिस कंटेनर से टकराई थी उसका ड्राइवर मौके से फरार हो गया था जिसे आज देहरादून पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

ड्राइवर के अनुसार हादसे कि रात वह कंटेनर को लेकर किशन नगर की ओर से कौलागढ़ की ओर जा रहा था। ओनएनजीसी चौक पर कंटेनर को सीधे कौलागढ़ रोड की ओर ले जाने के दौरान चौक से पूरा कंटेनर लगभग निकल ही गया था। तभी अचानक बल्लूपुर की ओर से आ रही इनोवा कार कंटेनर के पिछले हिस्से से टकरा गई। जिसमें इनोवा कार सवार युवकों की मौत हो गई और शव सड़क पर जहां तहां बिखर गए। ये देख चालक डर गया और मौके से कंटेनर की नंबर प्लेट लेकर भाग गया। हादसे में 3 युवक और 3 युवतियों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था जबकि, एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था।

देहरादून पुलिस के मुताबिक, जिस कंटेनर से कार टकराई थी, उसका नंबर HR 55 J 4348 है। जो दिल्ली के पटेल नगर गुडगांव के वीआरसी लॉजिस्टिक प्रा.लि के नाम पर रजिस्टर्ड मिला। पुलिस को उनके पास से जानकारी मिली कि कंपनी ने कंटेनर को साल 2015 में उत्तर प्रदेश के सहारनपुर निवासी नरेश गौतम को बेच दिया था। नरेश गौतम ने वर्तमान में कंटेनर को मेरठ के मुहाना के रहने वाले अभिषेक चौधरी पुत्र मुकेश चौधरी को किराए पर दिया था।

अभिषेक चौधरी अक्टूबर 2024 में कंटेनर को मेरठ से देहरादून लाया था। जिसे काम न मिलने के कारण पटेलनगर के ट्रांसपोर्ट नगर में ही खड़ा रखता था। हादसे की रात कंटेनर चालक रामकुमार उर्फ रामू (34) पुत्र  तेजपाल निवासी बिहारीगढ़ उप्र एचडीडी मशीन को कौलागढ़ में चल रहे ड्रिलिंग के काम के लिए कौलागढ़ लेकर जा रहा था।

हादसे वाली रात: हादसे के समय ड्राइवर रामकुमार कंटेनर को किशन नगर की ओर से कौलागढ़ की ओर ले जा रहा था। ओनएनजीसी चौक पर कंटेनर को कौलागढ़ रोड की ओर ले जाने के दौरान चौक से पूरा कंटेनर लगभग निकल ही गया था तभी अचानक बल्लूपुर की ओर से आ रही इनोवा कार कंटेनर के पिछले हिस्से से टकरा गई। जिसमें इनोवा कार सवार युवकों की मौत हो गई। इस हादसे के बाद कंटेनर चालक फरार हो गया था।

यह भी पढ़ें: भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) के 55वें संस्करण में उत्तराखंड नई फिल्म नीति 2024 की खूब हुई सराहना

पकड़े जाने के डर से रामकुमार फोन स्विच ऑफ करके अज्ञात स्थान पर जाकर छुपा गया। हादसे का जिम्मेदार उसे माने जाने के डर से रामकुमार अपनी और अपने वाहन की पहचान छुपाने की कोशिश करने लगा। इसके बाद वो घटनास्थल से कंटेनर की नंबर प्लेट को लेकर मौके से फरार हो गया। वहीं, अब पुलिस ने हादसे के बाद पुलिस को सूचना न देने और मौके से फरार होने, साक्ष्यों को छुपाने के आरोपों का मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed