शक्ति पीठ चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी को पंजाब पुलिस ने किया गिरफ्तार

0

शक्ति पीठ चंडी देवी मंदिर के महंत पर छेड़खानी का आरोप

लुधियाना की महिला ने लगाया छेड़खानी का आरोप

पंजाब पुलिस गैर जमानती वारंट पर ले गई लुधियाना

महिला से 1 वर्ष पूर्व हवन के दौरान हुई थी महंत रोहित गिरी की जान पहचान

हरिद्वार। हरिद्वार के श्यामपुर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। हरिद्वार के प्रतिष्ठित शक्ति पीठ मां चंडी देवी मंदिर के महंत रोहित गिरी को पंजाब पुलिस गिरफ्तार कर के ले गई है। बताया जा रहा है कि लुधियाना की एक महिला ने महंत रोहिता गिरी पर छेड़खानी का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। जिसके तहत लुधियाना पुलिस ने कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी कर हरिद्वार के श्यामपुर थाने में अपनी आमद दर्ज करा कर महंत को उसके घर से गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक, लुधियाना निवासी महिला की एक वर्ष पूर्व हरिद्वार में हवन के दौरान महंत रोहित गिरी से जान-पहचान हुई थी। महिला का अपने पति से विवाद चल रहा था, जिस कारण वह हवन कराने हरिद्वार आई थी।

यह भी पढ़ें: मुख्य सचिव श्री आनन्द बर्द्धन ने सचिवालय में हरिद्वार कॉरिडोर, ऋषिकेश मास्टर प्लान और शारदा कॉरिडोर के सम्बन्ध में ली बैठक

आरोप है कि इसके बाद महंत महिला को अलग-अलग नंबरों से व्हाट्सएप कॉल करने लगे। 14 मार्च को जब महंत लुधियाना पहुंचे तो उन्होंने महिला को फोन कर बुलाया और कार में सुनसान जगह ले जाकर छेड़खानी की। घटना की शिकायत महिला ने लुधियाना में दर्ज कराई थी, जिसके आधार पर वारंट जारी हुआ।

एक महंत की इस तरह की गिरफ्तारी पर हरिद्वार के संतो में चर्चाओं का माहौल गर्म है कि अगर ये मामला सही है, तो एक शक्ति पीठ के महंत के कारण हरिद्वार के संतो की छवि सवालों के घेरे में है?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed