क्षेत्र पंचायत बहादराबाद की बैठक में प्रमुखता से रखे गए पेयजल, विद्युत, शिक्षा ,स्वास्थ्य मुद्दे 

0

क्षेत्र पंचायत बहादराबाद की बैठक में प्रमुखता से रखे गए पेयजल, विद्युत, शिक्षा ,स्वास्थ्य मुद्दे 

बैठक में बीडीओ द्वारा जनप्रतिनिधियों से यूसीसी में विवाह पंजीकरण की भी अपील की                                       

हरिद्वार। बहादराबाद की ब्लॉक प्रमुख आशा नेगी की अध्यक्षता में क्षेत्र पंचायत की बैठक आयोजित की गई। जिसमें जनप्रतिनिधियों ने क्षेत्र की विभिन्न विकास योजना से संबंधित एव क्षेत्र की विभिन्न समस्याओं से मुख्य विकास अधिकारी को अवगत कराया। सुझाव व समस्याओं को लेकर 37 प्रस्ताव सदन में प्रस्तुत किए गए। जिसमें प्रमुखता से क्षेत्र में पेयजल समस्या, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा को जनप्रतिनिधियों द्वारा प्रमुखता से रखा गया ।

जिनमें से बहादराबाद ब्लॉक के कई गांवों में पेयजल, विद्युत, शिक्षा जैसी मूलभूत सुविधाओं का अभाव देखा गया। जिसको लेकर मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने मौके पर ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि जल्द से जल्द सभी समस्याओं का निवारण किया जाए।

क्षेत्र पंचायत के बैठक में मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा कोण्डे ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए है कि बैठक में जनप्रतिनिधियों द्वारा क्षेत्र की विकास एवं क्षेत्र की समस्याओं से संबंधित जो भी प्रस्ताव उपलब्ध कराए गए है उन पर संबंधित अधिकारी तत्परता से करवाई करना सुनिश्चित करे। इसमें किसी भी प्रकार की कोई शिथिलता न बरती जाए।

उन्होंने जल निगम एवं जल संस्थान के अधिकारियों को निर्देश दिए है कि जिन क्षेत्रों में पेयजल के समस्या बनी हुए है उन क्षेत्रों में पेयजल की आपूर्ति के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करना सुनिश्चित करे इसके साथ ही उन्होंने धनपुरा में 15 जून तक बोरिंग कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए।

उन्होंने ये भी निर्देश दिए है कि जल जीवन मिशन के तहत जो भी कार्य ठीक तरह से नहीं किए जा रहे है उन कार्यों की जांच के आदेश सम्बंधित अधिकारियों को दिए।

यह भी पढ़ें: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया प्रदेश भर से आए मंगलदल के सदस्यों के साथ संवाद

 

बैठक में बीडीओ मानस मित्तल ने उपस्थित जनप्रतिनिधियों से अपील करते हुए कहा कि 26 मार्च 2010 के बाद जो भी विवाह हुए है उन्हें यूसीसी पोर्टल पर अनिवार्य रूप से पंजीकरण करने की अपील की ,उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में 250 रुपए में पंजीकरण किए जा रहे है। निर्धारित अवधि तक पंजीकरण नहीं कराया जाता है तो उसके पश्चात 10 हजार तक का अर्थदंड भी लगाया जा सकता है ।

बैठक में जिला विकास अधिकारी वेदप्रकाश , ज्येष्ठ प्रमुख उद्यम सिंह चौहान,कनिष्ठ प्रमुख धर्मेंद्र चौधरी,मुख्य कृषि अधिकारी गोपाल भंडारी, एआरटीओ नेहा झा,जिला कार्यक्रम /बाल विकास अधिकारी सुलेखा सहगल,जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक डॉ आशुतोष भंडारी, परियोजना निर्देशक उरेडा वाई एस बिष्ट, खाद्य पूर्ति अधिकारी रवि सेमवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य एवं ग्राम प्रधान उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed