ज्वालापुर के टेंट कारोबारी के घर में लगी आग

0
InShot_20250525_195613199

हरिद्वार। हरिद्वार के ज्वालापुर क्षेत्र में रविवार को उस वक्त अफरा-तफरी मच गई जब पीठ बाजार में एक मकान में अचानक आग लग गई। बताया जा रहा है कि यह मकान एक टेंट कारोबारी का है, जहां गोदाम भी बना हुआ था। गोदाम में रखे ज्वलनशील सामान ने आग को तेजी से फैलने का मौका दे दिया।

धुएं और लपटों को देख आसपास के लोग घरों से बाहर निकल आए और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया गया। घटनास्थल पर पुलिस भी पहुंच चुकी है और भीड़ को हटाया जा रहा है।

फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं। राहत की बात ये है कि अब तक किसी के घायल होने की खबर नहीं है। आग लगने के असल कारणों की जांच की जा रही है और नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *