कलयुगी मां ने कराया अपनी नाबालिग पुत्री का यौन शोषण, भाजपा नेत्री रह चुकी है कलयुगी मां

0
InShot_20250604_165423121

हरिद्वार। उत्‍तराखंंड के हरिद्वार जिले से एक बड़ी और बेहद शर्मनाक खबर सामने आ रही है जहां एक कलयुगी मां ने अपनी नाबालिग बेटी को अपने ब्वॉयफ्रेंड के सामने परोस दिया। हालांकि महिला हरिद्वार जिले में भाजपा की महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष रह चुकी है। जिसे रानीपुर कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष का अपने पति से काफी समय से विवाद चला आ रहा था। उसकी 13 साल की बेटी पिछले एक महीने से अपने पिता के साथ रह रही है। कुछ दिन से बेटी के गुमसुम होने पर पिता ने उससे बातचीत की। तब बेटी ने बताया कि उसकी मां ने अपने ब्‍वॉयफ्रेंड सुमित पटवाल समेत अन्य व्यक्तियों से उसका यौन शोषण कराया है। जिसके बाद उसके पिता की पैरों तले जमीन खिसक गई। जिसके बाद उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

 

यह भी पढ़ें: जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने संभाली हरिद्वार जिले की कमान

 

पुलिस की शुरुआती जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद पुलिस ने आरोपित मां को हरिद्वार में एक होटल से गिरफ्तार कर लिया। बताया जा रहा है कि होटल महिला के ब्वॉयफ्रेंड सुमित पटवाल ने लीज पर लिया हुआ है। पति से विवाद के बाद मां भी इसी होटल में रह रही थी।
वहीं, पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि उसकी मां कई बार घूमने के बहाने उसे सुमित पटवाल के साथ वृंदावन समेत अन्य जगहों पर लेकर गई। आरोप है कि वहां भी सुमित पटवाल व अन्य व्यक्तियों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *