लुटेरी दुल्हन गिरफ्तार, उधमसिंहनगर पुलिस की सूझबूझ से हुई गिरफ्तार

0

उधमसिंहनगर। ठगो ने आम जनता के साथ ठगी के कई रास्ते खोज निकाले है। कभी साइबर फ्रोड, कभी डिजिटल अरेस्टिंग और कभी प्यार का मकड़जाल। लेकिन जालसाज कितने ही शातिर क्यों न हो, उनका सही ठिकाना होता है जेल की सलाखें।

ऐसे ही एक शातिर दुल्हन को उधमसिंहनगर पुलिस की सूझबूझ से गिरफ्तार किया गया है। ठगी में चालाक प्रेमजाल में फ़साने की माहिर इस महिला पर ब्लैकमेलिंग, लाखों की ठगी जैसे 18 मुकदमे दर्ज है। ये महिला उत्तराखंड ही नहीं उत्तरप्रदेश में भी वांछित अपराधी है।

इस शातिर दुल्हन के किरदारों की फेहरिस्त इतनी लंबी है कि आप भी चौंक जाएंगे! कभी फर्जी वकील, कभी हाईप्रोफाइल बिजनेस वुमेन, कभी “रजनीगंधा” की ब्रांड एंबेसडर तो कभी सरकारी कॉन्ट्रैक्टर। ये महिला अपने शिकार को आधार बना कर अपने किरदार का चयन करती थी। जितना मासूम और खूबसूरत चेहरा वैसा ही शातिर दिमाग। ये खूबसूरत महिला मेट्रोमोनियल साइट्स पर खुद को अविवाहित बताकर प्यार का नाटक रचती और शादी के जाल में फंसाकर पैसे लेकर गायब हो जाती थी।

यह भी पढ़ें: बकरीद पर मंगलौर में दिन दहाड़े हत्या 

धोखाधड़ी में माहिर ये महिला है हिना रावत जिसे उत्तराखंड पुलिस की सूझबूझ से उधमसिंह नगर से गिरफ्तार किया गया है। हिना रावत पर उत्तराखंड और उत्तरप्रदेश में धोखाधडी और जालसाजी के लगभग 18 मुकदमे दर्ज है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed