स्कूटी सवार युवती को पीटने वाली महिलाओं ने मांगी माफी

0
InShot_20250610_194654169

हरिद्वार। बीते रोज एक स्कूटी सवार युवती को सरेराह पीटे जाने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसमें एक परिवार की कुछ महिलाओं ने युवती के बाल खींचकर मुक्के और थप्पड़ों की बरसात कर रखी थी। मामला ज्वालापुर कोतवाली क्षेत्र का था। जिसमें पुलिस ने संज्ञान लेते हुए कार्यवाही की है। ज्वालापुर कोतवाली पुलिस ने 3 महिलाओं को पकड़कर उनका पुलिस एक्ट में चालान कर दिया। पुलिस की ओर से मारपीट करने वाली महिलाओं का वीडियो भी जारी किया गया है। जिसमें दबंग महिलाएं अपने किए पर माफी मांगती हुई नजर आ रही हैं।

आपको बता दें कि सोमवार रात सीतापुर की रहने वाली महिलाओं ने मामूली कहा सुनी पर स्कूटी सवार एक लड़की की लात घूंसो से पिटाई कर दी थी। जिसका वीडियो भी तेजी से वायरल हुआ था। ज्वालापुर कोतवाली इंचार्ज अमरजीत सिंह ने बताया कि पीड़ित लड़की की शिकायत पर वीडियो के आधार पर आरोपी महिलाओं को चिन्हित किया गया और उन्हें सख्त हिदायत देते हुए कानूनी कार्रवाई की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *