मोदी सरकार के 11 साल सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण पर फोकस

0
InShot_20250611_205028544

हरिद्वार। मोदी सरकार के 11 साल पूरे होने पर देशभर से शुभकामनाओं का सिलसिला जारी है। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री धन सिंह रावत ने आज हरिद्वार पहुंच कर प्रधानमंत्री मोदी को समस्त उत्तराखंड व हरिद्वारवासियों को बधाई दी।

मंत्री धन सिंह रावत ने कहा कि बीते 11 साल देश ने देखा है सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण का अभूतपूर्व संकल्प पीएम मोदी की योजनाओं ने गांव, गरीब और किसानों को मुख्यधारा से जोड़ा है। उन्होंने दावा किया कि आज हर घर जल है, हर हाथ को रोजगार है और देशभर में इंफ्रास्ट्रक्चर की रफ्तार तेज़ है। उत्तराखंड में चारधाम यात्रा के लिए बन रही ऑल वेदर रोड हो या उज्ज्वला योजना से सशक्त होती महिलाएं। मंत्री धन सिंह रावत ने मोदी सरकार के 11 साल को जनता के लिए समर्पित बताया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *