पूर्व गृह मंत्री (यूपी) रामपाल सिंह सैनी ने विधानसभा उपचुनाव हेतु मंगलौर में काज़ी निजामुद्दीन के समर्थन में किया जनसंपर्क

0

मंगलौर। पूर्व गृह मंत्री(यूपी) श्री राम सिंह सैनी ने अपने समर्थकों के साथ मंगलौर में हो रहे विधान सभा उपचुनाव में क्षेत्र के ग्राम अकबरपुर ढाढेकी व ग्राम सिक्खर में कांग्रेस प्रत्याशी काजी निजामुद्दीन के लिए जनसंपर्क कर वोट मांगे।

इस अवसर पर राम सिंह सैनी ने भाजपा को भी आड़े हाथ लिया और कहा की मंगलौर क्षेत्र का विकास यदि कोई कर सकता है तो वह कांग्रेस का स्थानीय प्रत्याशी ही कर सकता है। उन्होंने कहा कि मंगलौर विधान सभा में हो रहे उपचुनाव हेतु भाजपा को स्थानीय प्रत्याशी भी नहीं मिला और उसे प्रत्याशी भी बाहर से आयात करना पड़ा।

उन्होंने भाजपा पर तीखे बाण चलाते हुए कहा की भाजपा किसान, मजदूर, युवा विरोधी है। किसान भाजपा सरकार से अपनी फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य मांग रहे है लेकिन भाजपा सरकार किसानों के साथ अपराधियों जैसा व्यवहार कर रही है। वहीं कांग्रेस हर किसान, मजदूर, युवाओं, महिलाओं के लिए काम कर रही है। पूर्व गृह मंत्री ने उत्तराखंड में डबल इंजन की सरकार को फेल बताते हुए मंगलौर की जनता से आह्वान किया कि आने वाली 10 जुलाई को मंगलौर विधान सभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी काज़ी निजामुद्दीन को भारी मतों से विजयी बनाये।

इस अवसर पर जयपाल सिंह सैनी,ऋषिपाल सैनी, मनोज सैनी, डा राजेंद्र सैनी, अजय सैनी, जोध सिंह सैनी, तेजपाल सैनी, जितेंद्र सैनी, , जमे सिंह सैनी, जयपाल सिंह सैनी, प्रकाश चंद, अनिल सैनी, डा अशोक सैनी, महक सैनी, सुखबीर सैनी, दीपक सैनी, सतीश सैनी आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed