पतंजलि योगपीठ के सामने नेशनल हाईवे की अचानक धंसी सड़क….पुलिस और एनएचएआई की टीम ने मौके पर पहुंच गड्ढे की मरम्मत का कार्य कराया शुरू

0
Screenshot_2025_0808_020842

हरिद्वार के बहादराबाद पतंजलि योग पीठ के सामने हरिद्वार दिल्ली हाईवे पर गुरुवार देर शाम को अचानक सड़क का बड़ा हिस्सा धंस गया । इस दौरान सड़क के बीच 5 फीट गहरा और 12 फीट चौड़ा गड्ढा बन गया । गनीमत रही सड़क पर आवाजाही करने के दौरान किसी वाहन के साथ हादसा नहीं हुआ ।पुलिस और एनएचएआई की टीम ने मौके पर पहुंच गड्ढे की मरम्मत का कार्य कराया शुरू । पिछले तीन दिनों से धर्मनगरी में भारी बारिश के कारण सड़कों पर बड़े-बड़े गड्ढे बन गए। गुरुवार शाम को हरिद्वार दिल्ली हाईवे पर पतंजलि के पास दिल्ली जाने वाली लाइन पर सड़क धंसने से बड़ा गड्ढा बन गया। हाईवे की एक लाइन का बड़ा हिस्सा धंसने के बाद हाईवे पर दिल्ली जाने वाले वाहनों का बड़ा जाम लग गया। इस दौरान मौके पर वाहनों की लंबी कतार लग गई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *