स्मार्ट मीटर के विरोध में किसानों का हुंकार, फाउंड्री गेट पर धरना प्रदर्शन,सौंपा ज्ञापन,

0
Screenshot_2025_0812_154317

हरिद्वार के फाउंड्री गेट स्थित उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन कार्यालय पर सोमवार को किसानों ने जोरदार धरना प्रदर्शन किया। उत्तराखंड किसान मोर्चा (अराजनीतिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड के आह्वान पर जुटे किसानों ने स्मार्ट मीटर लगाए जाने का पुरजोर विरोध किया। किसानों ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में स्मार्ट मीटर लगाने की योजना पूरी तरह किसान विरोधी है। धरना स्थल पर मौजूद किसान नेता चंद्रशेखर यादव ने बताया कि अधिशासी अभियंता को प्रबंध निदेशक के नाम ज्ञापन सौंपा गया है, जिसमें मांग की गई है कि देहात क्षेत्रों में स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए।

किसानों ने ज्ञापन में स्पष्ट किया कि किसानों के ट्यूबवेलों के बिजली बिल पूरी तरह माफ किए जाएं और सिक्योरिटी चार्ज की वसूली तुरंत रोकी जाए। उनका कहना था कि लगातार सिक्योरिटी चार्ज के नाम पर किसानों से अतिरिक्त बोझ डाला जा रहा है, जो पूरी तरह अनुचित है। किसानों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई नहीं हुई, तो विरोध प्रदर्शन को और व्यापक रूप दिया जाएगा और आंदोलन की रूपरेखा को प्रदेश स्तर पर ले जाया जाएगा।

बाइट – चंद्रशेखर यादव किसान नेता ,,

बाइट – असजद मालिक , किसान नेता

बाइट – रवि कुमार,, अधिशासी अभियंता, हरिद्वार उत्तराखंड पावर कॉरपोरेशन

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *