रुड़की- कांग्रेस ने फूँका चुनाव आयोग का पुतला।
कांग्रेस के उपाध्यक्ष राहुल गाँधी के द्वारा चुनाव आयोग पर गंभीर आरोप लगाते हुए जो बड़ा खुलासा किया है जिसको लेकर भाजपा राहुल गाँधी को घेरने का काम कर रही है। वहीं आज रुड़की में कांग्रेस महानगर के अध्यक्ष राजेंद्र चौधरी ने चन्द्रशेखर चौक पर भारतीय चुनाव आयोग का पुतला फूँकते हुए कहा कि इलैक्शन कमीशन द्वारा किए गए घोटाले के चलते भारतीय जनता पार्टी ने इलैक्शन जीतने का काम किया है। जिसको लेकर आज कांग्रेस पार्टी में भारी विरोध है। और आज उन्होंने इन्ही मुद्दों को लेकर चुनाव आयोग का पुतला दहन किया है। वहीं उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की शह पर ही चुनाव आयोग काम कर रहा है जो देश के लिए बहुत ही घातक सिद्ध हो रहा है।
