पतंजलि विश्वविद्यालय में 79वां स्वतंत्रता दिवस: स्वामी रामदेव का आह्वान – आर्थिक गुलामी से मुक्त होगा भारत”

0
20250815_094511

हरिद्वार पतंजल

पतंजलि विश्वविद्यालय में 79वां स्वतंत्रता  दिवस: स्वामी रामदेव का आह्वान – आर्थिक गुलामी से मुक्त होगा भारत”

पतंजलि विश्वविद्यालय में 79वां स्वतंत्रता दिवस बड़े उत्साह और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया। इस अवसर पर योगगुरु स्वामी रामदेव और आचार्य बालकृष्ण ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी और सभी को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम स्थल पर देशभक्ति गीतों की गूंज और छात्रों-शिक्षकों की उपस्थिति ने माहौल को और प्रेरणादायी बना दिया।

स्वामी रामदेव ने अपने संबोधन में कहा कि कुछ विदेशी ताकतें आज भी भारतीयों को ललकारने और उनकी औकात बताने का दुस्साहस कर रही हैं, जबकि भारत की प्राचीन अर्थव्यवस्था कभी 400 से 500 ट्रिलियन डॉलर की थी। उन्होंने बताया कि मुगलों से लेकर औपनिवेशिक ताकतों ने भारत का अपार वैभव लूटा, लेकिन आज भारत न केवल राजनीतिक बल्कि पूर्ण स्वतंत्रता की ओर अग्रसर है।

79वें स्वतंत्रता दिवस पर उन्होंने संकल्प दिलाया कि देश को आर्थिक गुलामी से मुक्त कर शिक्षा, स्वास्थ्य और समग्र विकास के जरिए राष्ट्र-निर्माण की दिशा में नई ऊंचाइयां हासिल की जाएंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *