उत्तरकाशी के धराली में खुदाई के दौरान मां राजराजेश्वरी की मूर्ति के अलावा अन्य देवी देवताओं की मूर्तियां सुरक्षित मिली.

0
Screenshot_2025_0818_002020

उत्तरकाशी (उत्तराखंड): धराली आपदाग्रस्त क्षेत्र में लापता लोगों का सर्च अभियान जारी है. ऐसे में शनिवार को खुदाई में गांव के गलाणथोक की कुलदेवी राजराजेश्वरी की चांदी की मूर्ति के साथ उनके कटार और अन्य देवी देवताओं की मूर्ति सुरक्षित मिली हैं. ग्रामीणों ने बताया कि यह तीसरी बार हुआ है, जब मां की मूर्ति सुरक्षित मिली है. वहीं उनके दर्शन कर आपदा प्रभावित ग्रामीण भावुक हो उठे.

 

बीते पांच अगस्त को धराली में आए मलबे के सैलाब में पुराने गांव में गलाण थोक का काफी पुराना भवन भी जमींदोज हो गया था. उसमें उनकी कुलदेवी राजराजेश्वरी का बना मंदिर भी दब गया था. स्थिति को देखते हुए लग रहा था कि शायद अब कुलदेवी और उनके साथ अन्य मूर्तियां शायद ही मिलेंगी. लेकिन आपदा के 12 दिन बाद खुदाई में मलबे से करीब पांच से दस फीट नीचे पहले एक पेड़ दबा हुआ मिला. उसके बाद उस पेड़ को जब हटाया गया तो उसमें गलाणथोक की कुलदेवी राजराजेश्वरी की चांदी की मूर्ति के साथ ही उनके कटार और साथ में रखी पांच पांडवों व भगवान शिव की पंचमुखी मूर्ति बिल्कुल सुरक्षित मिली.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *