रानीपुर मोड़ पर स्कूली बच्चों ने संभाली ट्रैफिक की कमान, हरिद्वार पुलिस ने कराया अनोखा अनुभव
लोकेशन हरिद्वार
रानीपुर मोड़ पर स्कूली बच्चों ने संभाली ट्रैफिक की कमान, हरिद्वार पुलिस ने कराया अनोखा अनुभव
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर यातायात पुलिस ने अचीवर्स होम पब्लिक स्कूल में जागरूकता गोष्ठी आयोजित की। निरीक्षक यातायात द्वितीय राजेंद्र नाथ ने छात्रों को यातायात नियमों, ट्रैफिक संकेतों और गोल्डन आवर की अहमियत बताई।
बच्चों को समझाया गया कि हेलमेट पहनें, ट्रिपल राइडिंग न करें और नशे में वाहन न चलाएं।
कार्यक्रम के बाद छात्रों को रानीपुर मोड़ ले जाकर ट्रैफिक संचालन का अभ्यास कराया गया।
खुद ट्रैफिक संभालने का नया अनुभव पाकर बच्चों में उत्साह दिखा। इस दौरान यातायात पुलिस अधिकारी, विद्यालय प्राचार्य और शिक्षक भी मौजूद रहे।
बच्चों ने पुलिस का आभार जताते हुए कहा कि यह अनुभव उनके लिए यादगार रहेगा।
