कॉलेज परिसर में छात्र की लाठी डंडों और सरियों से पिटाई।
रुड़की
कॉलेज परिसर में छात्र की लाठी डंडों और सरियों से पिटाई।
रुड़की के कॉर यूनिवर्सिटी में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब बीटेक तृतीय वर्ष के छात्र पर दूसरे गुट के छात्रों ने लाठी-डंडों और धारदार हथियार से हमला कर दिया। हमलावर छात्र मौके से फरार हो गए। घायल छात्र को पहले कॉर यूनिवर्सिटी में प्राथमिक उपचार दिया गया, इसके बाद परिजन उसे रुड़की के सरकारी अस्पताल ले गए, जहां उसका उपचार चल रहा है। परिजनों ने बहादराबाद कोतवाली में तहरीर दी है। दरअसल साउथ सिविल लाइन निवासी प्रिंस लोहान पुत्र लोकेश लोहान कॉर यूनिवर्सिटी में बीटेक 3rd ईयर का छात्र है। परिजनों ने कॉलेज प्रबंधन पर गंभीर आरोप लगाए हैं कि इतनी बड़ी लापरवाही के चलते हथियार लेकर छात्र यूनिवर्सिटी में कैसे घुसे। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि जब यूनिवर्सिटी के भीतर ही छात्र सुरक्षित नहीं हैं, तो यह शिक्षा के माहौल पर गंभीर असर डालता है। फिलहाल पुलिस तहरीर के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।
