बारिश के रेड अलर्ट के चलते रोकी गई चारधाम यात्रा

0

 

उत्तराखंड के 9 जिलों में भारी बारिश का रेड अलर्ट है। जिसके चलते चारधाम यात्रा रोकी गई। सीएम धामी ने जनता से सुरक्षित स्थानों पर रहने की अपील की है। साथ ही अधिकारियों को अपने जिले में पूर्ण मशीनरी के साथ अलर्ट मोड पर रहने के आदेश भी दे दिए है।

सीएम धामी द्वारा सचिव आपदा प्रबंधन एवम पुनर्वास विनोद कुमार सुमन व आपदा प्रबंधन विभाग से जुड़े सभी अधिकारियों को राज्य में सभी जनपदों की निगरानी रखने के निर्देश जारी किए गए है।

उत्तराखंड में मानसून अपने चरम पर आ चुका है। कल मानसून ने कोटद्वार और सतपुली में अपना रौद्र रूप भी दिखाया। नगर निगम द्वारा समय पर नालों की सफाई न किए जाने से लोगों के घरों में पानी घुस गया और पानी निकासी के पूर्ण प्रबंध न होने पर लोगों का लाखों का नुकसान भी हुआ।

एक और जहां चारधाम में श्रद्धालुओं ने रिकॉर्ड तोड दर्शन किए तो वहीं बारिश के रेड अलर्ट के चलते सरकार ने अगले आदेश तक यात्रा को रोके जाने के आदेश दे दिए हैं। सीएम धामी ने अपील की है की मौसम साफ होने तक यात्री ऋषिकेश के ट्रांसिट कैंप में ही रुके रहे व जो यात्री सफर के दौरान पहाड़ी क्षेत्रों में है वे भी किसी सुरक्षित स्थान पर ही रहें और नदी नालों से विशेष दूरी बनाए रखे। जिससे किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

आयुक्त, गढ़वाल मंडल व चारधाम यात्रा प्रशासन संगठन विनय शंकर पांडे के द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आगामी 7 जुलाई व 8 जुलाई को गढ़वाल मंडल के विभिन्न जनपदों में भारी से भारी बारिश होने की संभावना है। बारिश के पूर्वानुमान के मद्देनजर सीएम धामी ने पूरे प्रशासनिक अमले को अलर्ट मोड पर रहने को कहा है साथ ही एनडीआरएफ व एसडीआरएफ की टीमों को भी क्षेत्र में पूरी मशीनरी के साथ तैयार रहने को कहा गया है। जिससे किसी भी तरह की घटना पर जल्द से जल्द पहुंचा जा सके। अधिकारियों को आपदा कंट्रोल रूम से हर वक्त जुड़े रहने के भी आदेश है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed