किसान मजदूर विजय संकल्प रैली में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी व केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने मंगलौर की जनता से की भाजपा प्रत्याशी को जिताने की अपील

0
  • रुड़की। मंगलौर विधानसभा उपचुनाव में किसान मजदूर विजय संकल्प रैली में पहुंचे सुबे के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन और उत्तराखंड प्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा ऐतिहासिक विकास कार्य कराए जा रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी करतार सिंह भड़ाना के समर्थन में आयोजित सम्मेलन को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इस उपचुनाव में मंगलौर से भाजपा प्रत्याशी क्षेत्र की सेवा व विकास करना चाहते हैं और वह जमीनी नेता भी है, इसलिए इस चुनाव में भाजपा प्रत्याशी को जिताकर विधानसभा में यहां की जनता भेजे। राष्ट्रीय लोकदल के सुप्रीमो एवं केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी ने कहा कि भाजपा विकास और राष्ट्रहित की बात करती है, इसलिए क्षेत्र के विकास के लिए भाजपा प्रत्याशी को विजय बनाएं। प्रदेश अध्यक्ष व राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा की जनकल्याणकारी नीतियों से प्रत्येक नागरिक लाभान्वित हो रहे हैं। प्रदेश प्रभारी रेखा वर्मा, राज्यसभा सांसद नरेश बंसल, केंद्रीय मंत्री कृषक पाल सिंह गुर्जर, पूर्व कैबिनेट स्वामी यतीश्वरानंद, विधायक मदन कौशिक, आदेश चौहान, प्रदीप बत्रा, भाजपा प्रदेश महामंत्री आदित्य कोठरी व खिलेंद्र चौधरी, आदित्य चौहान जिला प्रभारी, जिला अध्यक्ष शोभाराम प्रजापति, राकेश गिरी ओबीसी मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष, जिला पंचायत अध्यक्ष किरण चौधरी, पूर्व विधायक कुंवर प्रणव सिंह चैंपियन, देशराज कर्नवाल, वरिष्ठ नेता सुबोध राकेश, ऋषिपाल बालियान, मीडिया प्रभारी मनवीर सिंह चौहान, चौधरी रविंद्र सिंह पनियाला, पूर्व सांसद हरपाल सिंह साथी, सुशील राठी, मनमोहन बढ़ाना, अरविंद राठी, भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष इंतजार हुसैन, मंडल अध्यक्ष विकास मित्तल, राजीव राणा, सुदेश चौधरी, सूर्यवीर मलिक, सतीश सैनी, नितिन गोयल, मीडिया प्रभारी पंकज नंदा, प्रभात चौधरी, वीरेंद्र त्यागी, अजीत चौधरी, आदित्य बृजवाल, श्रीमती रश्मि चौधरी, डॉक्टर जयपाल सिंह चौहान, डॉक्टर मधु सिंह, मनोज मुंडलाना, पंडित दिनेश कौशिक, जिला महामंत्री प्रवीण संधू, अरविंद गौतम, भाजयुमो जिलाध्यक्ष गौरव कौशिक, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अफजाल अली, अनीस गौड, जिला पंचायत सदस्य अनीस अहमद, ध्रुव गुप्ता, नवनीत राठी आदि बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed