विधानसभा मंगलौर उपचुनाव के मद्देनजर पुलिस व प्रशासन ने कसी कमर चुनाव शांतिपूर्ण व सकुशल सम्पन कराने हेतु जिलाधिकारी व एसएसपी हरिद्वार की अध्यक्षता में ब्रीफिंग आयोजित संपूर्ण उपचुनाव क्षेत्र को 04 जोन व 14 सेक्टरों में किया गया विभाजित
विधानसभा मंगलौर उपचुनाव के मद्देनजर पुलिस व प्रशासन ने कसी कमर
🔅चुनाव शांतिपूर्ण व सकुशल सम्पन कराने हेतु जिलाधिकारी व एसएसपी हरिद्वार की अध्यक्षता में ब्रीफिंग आयोजित
🔅चुनाव में तैनात फोर्स को IIT कन्वोकेशन हॉल में संयुक्त रूप से किया गया ब्रीफ
🔅पोलिंग पार्टियों के आने जाने के रूट, मतदान केंद्र में बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में बारीकी से दी जानकारी
🔅संपूर्ण उपचुनाव क्षेत्र को 04 जोन व 14 सेक्टरों में किया गया विभाजित
आज दिनांक 08-07-2024 को जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी श्री धीराज सिंह गर्ब्याल एवं जनपद के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की अध्यक्षता में आईआईटी रुड़की में चुनाव ड्यूटी/व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए दिनांक 10-07-2024 को मंगलौर उप चुनाव को सकुशल सम्पन्न कराये जाने हेतु ड्यूटी में नियुक्त पुलिस, प्रशासन, पीएसी, पैरामिलिटरी फोर्सेज, वन विभाग, होमगार्ड्स एवं पीआरडी के जवानों को आदर्श एवं निष्पक्ष मतदान कराए जाने हेतु संयुक्त रूप से ब्रीफ किया गया।
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा अपने संबोधन में कहा कि हम सब लोगो को मिलकर उक्त चुनाव ड्यूटी को निष्पक्ष, सुरक्षित एवं भयमुक्त रुप से संपन्न कराना है। समस्त सुरक्षा बलों से अपेक्षा की जाती है कि अपने अपने दायित्वों का निर्वहन बड़ी कुशलता के साथ करेंगे एवं ईवीएम मशीन की सुरक्षा का विशेष ध्यान रखेंगे।
हम सभी को मिलकर अपनी-अपनी जिम्मेदारों के साथ इस पर्व को निर्विघ्न संपन्न कराना है जिस स्थान पर हमारी ड्यूटी निर्धारित की गई है उस स्थान के चारों तरफ हमें नजर बनाकर रखना है तथा मौके पर शांति व्यवस्था बनाए रखना हमारी प्राथमिकता होगी। पोलिंग बूथ पर अगर कोई अराजक तत्व आते हैं तो समय रहते हुए उसकी सूचना अपने उच्च अधिकारी को दी जाए जिससे मौके पर संबंधित अधिकारी जाकर उसका समाधान नियमानुसार कर सकें।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा अपने संबोधन में कहा कि यह चुनाव ड्यूटी बहुत महत्वपूर्ण है जिससे सभी लोग अपने-अपने प्वाइंटों पर मुस्तेदी के साथ उपस्थित रहकर अपनी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करेंगे हमें किसी के बहकावे में आकर कार्य नहीं करना है, हमें निष्पक्ष होकर कार्य करना है उक्त चुनाव ड्यूटी को सम्पन्न कराने में अन्य राज्यों से आए पैरामिलिट्री व पुलिस फोर्स, होमगार्ड्स एवं पीआरडी के जवान को आपस में अनुशासन में रहकर कुशल समन्वय बनाते हुए समस्त सुरक्षा उपायों का प्रयोग करते हुए अपने-अपने मतदान केन्द्रों पर मुस्तेदी के साथ साथ चुनाव सम्पन्न होने के बाद इवीएम मशीन को अपनी-अपनी टीम के साथ सकुशल स्ट्रांग रुम तक पहुंचानें हेतु निर्देशित किया गया।
प्राप्त हुए आंकड़ों के अनुसार कुल 64 मतदान केन्द्र है, जिसमें से 132 मतदेय स्थल हैं जिनमे से 45 संवेदनशील पोलिंग बूथ चिन्हित किए गए हैं।
जनपद को चुनाव के दृष्टिगत 04 जोन व 14 सेक्टरों में विभाजित किया गया है। मानकों को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक बूथ में आवश्यकतानुसार पर्याप्त मात्रा में सुरक्षा फोर्स लगायी गई है।
➡️ उपचुनाव ड्यूटी में नियुक्त फोर्स
मतदान के दौरान जनपद में 04- राजपत्रित अधिकारी, 01-निरीक्षक, 03-उपनिरीक्षक, 14-एडिशनल उपनिरीक्षक, m15-हेड कांस्टेबल, 120-कांस्टेबल, 161 -होमगार्ड्स/ 101 -पीआरडी, 1 -कम्पनी व ड़ेड़ सेक्सर पीएसी व 03 कम्पनी केन्द्रीय अर्धसैनिक बल निष्पक्ष चुनाव के लिए तैनात रहेगा।
