कब पहुंचे गी हर गांव में समाज कल्याण शिविर, की सरकारी योजनाएं

0

लोकेशन हरिद्वार

 

हर गांव में लगेगा समाज कल्याण शिविर, हर घर तक पहुंचेगी सरकारी योजनाएं


हरिद्वार के बहादराबाद ब्लॉक में समाज कल्याण योजनाओं को लेकर एक बैठक आयोजित की गई। इस दौरान समाज कल्याण योजनाएं अनुश्रवण समिति के उपाध्यक्ष देशराज करनाल ने अधिकारियों संग बैठक की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हर घर तक सरकार की योजनाएं पहुंचाना लक्ष्य है। इसके लिए प्रत्येक गांव में डॉ. भीमराव अंबेडकर समाज कल्याण शिविर लगाए जाएंगे ताकि कोई भी पात्र व्यक्ति योजनाओं से वंचित न रह सके।

बैठक में बहादराबाद ब्लॉक के खंड विकास अधिकारी मानस मित्तल ने जानकारी दी कि ब्लॉक के करीब 32 गांवों में ये शिविर लगाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि इन शिविरों के माध्यम से स्वास्थ्य से जुड़ी सुविधाओं सहित केंद्र और राज्य सरकार की सभी योजनाओं का लाभ सीधे पात्र लोगों तक पहुंचाया जाएगा। सरकार का उद्देश्य है कि योजनाओं का लाभ घर-घर तक पहुंचे और आमजन को किसी तरह की परेशानी न हो।

 

बाइट – देशराज कर्णवाल – उपाध्यक्ष,अनुश्रवण समिति,( राज्य मंत्री स्तर )

बाइट – मानस मित्तल (खंड विकास अधिकारी बहादराबाद )

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed