पुलिस ने की बड़ी कारवाही गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़ किया।

0
Screenshot_2025_0827_034335

 

 

हरिद्वार के गैस प्लांट पर बड़ा खेल पकड़ा गया है। देर रात पुलिस ने छापा मारकर गैस की कालाबाजारी का भंडाफोड़ किया। बताया जा रहा है कि आरोपी बंद पड़ी कंपनी में बड़े गैस क्यूब लगाकर कमर्शियल और डोमेस्टिक सिलेंडरों में गैस की रिफिलिंग करते थे।

 

छापेमारी की कार्रवाई रात करीब 1 बजे हुई। पुलिस की दबिश पड़ते ही कई लोग मौके से सामान छोड़कर भाग गए, जबकि तीन आरोपियों को पुलिस ने रंगे हाथ दबोच लिया। मौके से 61 कमर्शियल और घरेलू सिलेंडरों के अलावा गैस पलटने वाली मशीनें, नोजल, चाबी और अन्य उपकरण बरामद किए गए हैं।

 

इस कार्रवाई में पुलिस के साथ डीएसओ और आईओसीएल के अधिकारी भी मौजूद रहे। मामला रानीपुर कोतवाली क्षेत्र का है, जहां लंबे समय से यह गैस रैकेट सक्रिय बताया जा रहा था।

सूत्रों का कहना है कि अगर समय रहते पुलिस इस खेल का खुलासा न करती तो जयपुर जैसी बड़ी दुर्घटना यहां भी हो सकती थी। क्योंकि जिस जगह यह गैस रिफिलिंग का धंधा चल रहा था, वहीं पास में इंडियन ऑयल का गैस प्लांट और घनी आबादी वाला इलाका है। लाखों लोग यहां रहते हैं और आसपास की फैक्ट्रियों में बाहर से आए मजदूर भी काम करते हैं।

 

पुलिस की इस कार्रवाई के बाद अब पूरे गैस नेटवर्क की जांच की जा रही है, ताकि यह पता चल सके कि इस अवैध रैकेट में और कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *