गुरुवार देर शाम राजपुर रोड से ईसी रोड़ की तरफ आती हुई एक कार ने नेनीज बेकरी के पास दो कारों को जबरदस्त टक्कर मार दी

0

देहरादून

 

गुरुवार देर शाम राजपुर रोड से ईसी रोड़ की तरफ आती हुई एक कार ने नेनीज बेकरी के पास दो कारों को जबरदस्त टक्कर मार दी

 

। टक्कर के बाद चालक मौके से फरार हो गया। आसपास के लोगों के मुताबिक कार चालक नशे में धुत था।क्षेत्र के क्रॉस रोड मॉल के पास नेनीज बेकरी के सामने लाल बत्ती तिराहे के पास राजपुर रोड से आती हुई एक बेकाबू कार ने सर्वे चौक की तरफ से आती हुई दो कारों को जबरदस्त टक्कर मार दी। जिसके बाद चालक सड़क पर ही कार छोड़कर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि चालक नशे में धुत था। सूचना के बाद डालनवाला थाना क्षेत्र की पुलिस मौके पर पहुँची, और क्षतिग्रस्त कार को क्रेन के सहारे थाने पहुँचाया। तेज रफ्तार से आई हुई बेकाबू कार नंबर UK07DV7449 के आधार पर चालक को ट्रेस कर रही है। इधर टक्कर मारने वाली जिस कार ने दो कारों को टक्कर मारी है, उनमें से एक कार उत्तरप्रदेश में तैनात महिला अधिकारी की है, जिनके साथ उत्तर प्रदेश पुलिस के सुरक्षाकर्मी साथ चल रहे थे। जबकि दूसरी कार देहरादून की है। बता दें कि देहरादून में खुलेआम ड्रंक एंड ड्राइव के मामले सामने आ रहे हैं, और यह मामले में चिंता जनक रूप से बढ़ रहे हैं। जिस वजह से सड़क दुर्घटनाएं और मौतों का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। इस तरह की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए यदि पुलिस एक्टिव होती तो उत्तर प्रदेश कैडर की एक महिला अधिकारी की कार को कोई इस तरह से टक्कर मारकर फरार नहीं हो जाता।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed