यूनिवर्सिटी में फायरिंग
हरिद्वार के गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय में छात्रों के दो गुटों के झगड़े में फायरिंग की सूचना पर हड़कंप मच गया। घटना कुलपति ऑफिस के पास बने अमन चौक पर हुई। फायरिंग और झगड़े की सूचना पर कनखल थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। हालांकि उस वक्त तक आरोपी मौके से भाग निकले थे। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फायरिंग की घटना की पुष्टि नहीं हो पाई है। मामले में अभी तक कोई लिखित शिकायत भी नहीं मिली है। मामला छात्रों के बीच आपसी विवाद का है। इसकी जांच की जा रही है।
