*मुकदमा दर्ज होने पर कांग्रेस नेता मोहन खेड़ा ने की प्रेस वार्ता*
*UDHAM SINGH NAGAR/BREAKING*
*मुकदमा दर्ज होने पर कांग्रेस नेता मोहन खेड़ा ने की प्रेस वार्ता*
रुद्रपुर स्थित एक गेस्ट हाउस में कांग्रेस के द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया आपको बता दे कि कांग्रेस नेता मोहनखेड़ा को जनहित में कार्य करना महंगा पड़ गया,कांग्रेस नेता पार्षद व अज्ञात पत्रकारों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है जिसको लेकर आज मोहनखेड़ा के द्वारा प्रेस वार्ता कर बीजेपी सरकार व पुलिस प्रशासन खिलाफ जमकर भड़ास निकाली।
प्रेस वार्ता में मोहनखेड़ा ने कहा कि रुद्रपुर के इंदिरा चौराहे पर लगातार ओवरलोड डंपरों से एक्सीडेंट का ग्राफ बढ़ता चला जा रहा है जिसको लेकर कल उनके द्वारा जनहित में ओवरलोडिंग डंपरों के खिलाफ कांग्रेस नेता मोहनखेड़ा के नेतृत्व ओवरलोडिंग डंपरों को रोककर विरोध प्रदर्शन किया गया था वहीं पुलिस के द्वारा कांग्रेस नेताओं वह अज्ञात लोगों के खिलाफ अवैध वसूली का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज किया गया,जिसको लेकर आज मोहन खेड़ा व कांग्रेस नेताओं के द्वारा प्रेस वार्ता कर उच्च अधिकारियों से मुकदमे की निष्पक्ष जांच कर वैधानिक कार्रवाई करने की मांग की है।
