हरिद्वार लूट कांड का खुलासा: मास्टरमाइंड समेत चार आरोपी गिरफ्तार, नकदी-ज्वेलरी और हथियार बरामद

0

लोकेशन हरिद्वार

हरिद्वार लूट कांड का खुलासा: मास्टरमाइंड समेत चार आरोपी गिरफ्तार, नकदी-ज्वेलरी और हथियार बरामद

हरिद्वार की रानीपुर कोतवाली क्षेत्र के शिवालिक नगर में 26 अगस्त को बीएचईएल से रिटायर्ड कर्मचारी के घर दिनदहाड़े हुई लूट की वारदात का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज मामले में मास्टरमाइंड अजीत समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने घटना की जांच के दौरान सीसीटीवी फुटेज खंगालने के साथ-साथ इलाके में संदिग्धों की गहन पड़ताल की। लगातार कई दिनों तक चलाए गए सर्च ऑपरेशन और मुखबिर की पुख्ता सूचना के बाद आखिरकार पुलिस आरोपियों तक पहुंचने में सफल रही। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने लूटी गई करीब तीन लाख रुपये नकदी
सोने की चेन, समेत सामान बरामद कर लिया है साथ ही आरोपियों के कब्जे से घटना में इस्तेमाल किया हथियार भी बरामद कर लिए हैं
वारदात के बाद से ही यह मामला पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ था, जिस पर अब पर्दा उठ गया है।

पूछताछ में सामने आया कि आरोपी अजीत प्रॉपर्टी डीलिंग के काम में लंबे समय से कर्ज के बोझ तले दबा हुआ था और करीब 10 लाख रुपये की रकम फंसने के कारण उसने लूट की योजना बनाई थी। इसी दौरान उसकी मुलाकात कुख्यात अपराधी सोमपाल उर्फ छोटू और उसके साथियों से हुई, जिन्होंने पैसों के लालच में इस वारदात को अंजाम देने का मन बना लिया। पुलिस के अनुसार, सोमपाल का पुराना आपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला गया है, जिसमें हत्या और लूट जैसी गंभीर धाराओं के मामले दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपियों से गहराई से पूछताछ कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि इस लूट में और कौन-कौन शामिल था और आगे किस तरह की घटनाओं की योजना बनाई जा रही थी। जांच के अगले चरण में पुलिस आरोपियों के नेटवर्क और उनकी गतिविधियों से जुड़ी कड़ियों को भी खंगाल रही है।

बाइट – प्रमेन्द्र सिंह डोभाल ,एसएसपी हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed