बारिश ने फीकी की कलियर उर्स मेले की रौनक, व्यापारियों और दुकानदारों की उम्मीदों पर फिरा पानी
टॉप – रूड़की
बारिश ने फीकी की कलियर उर्स मेले की रौनक, व्यापारियों और दुकानदारों की उम्मीदों पर फिरा पानी

एंकर…पिरान कलियर में दरगाह साबिर पाक के 757वें सालाना उर्स में लगातार बारिश से व्यापारियों व दुकानदारों के चेहरे पर मायूसी छा गई है। बता दें सोमवार सुबह से हो रही तेज बारिश ने दरगाह क्षेत्र और मेला मैदान क्षेत्र आदि में जगह जगह पानी जमा हो गया है। और जगह-जगह कीचड़ पानी भरने से जायरीनों की आवाजाही प्रभावित हो रही। बारिश का असर सीधे तौर पर दुकानदारों और व्यापारियों की आमदनी पर पड़ रहा हैं। उर्स में बाहर से आए दुकानदारों कि दुकानें ठीक से लग भी नहीं पाईं और बारिश ने सारा इंतज़ाम बिगाड़ दिया। बारिश का पानी और कीचड़ की वजह से तिरपाल और सामान जम नहीं पा रहे, कई दुकानदारों का सामान भीगकर खराब हो गया है। उनका कहना है कि कारोबार ठप होने से भारी नुकसान की आशंका बढ़ गई है।आमतौर पर इस समय तक मेला क्षेत्र में जायरीनों की चहल-पहल बढ़ जाती है, लेकिन बारिश के बाद चारों ओर सन्नाटा पसर गया। छोटे दुकानदार ही नहीं, बल्कि बड़े नज़ीर होटल व झंडा होटल, ढाबा और स्थानीय व्यापारी भी मायूस नजर आए। उनका कहना है कि उर्स के दौरान ही पूरे साल का खर्च निकलता है, लेकिन मौसम की मार ने इस बार उम्मीदों को धक्का पहुँचाया है।व्यापारियों ने प्रशासन से पानी निकासी और कीचड़ हटाने की व्यवस्था की मांग की है, ताकि हालात सामान्य हो सकें और जायरीनों व दुकानदारों दोनों को राहत मिले। इस दौरान दीपक चंद सेठ ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रूड़की ने मेला क्षेत्र का दोरा किया और लोगों की समस्याओं को जाना और उन्होंने कहा कि मेला ग्राउंड क्षेत्र और कई जगह पानी की निकासी के लिए टेम्प्रेरी सोल्यूशन के लिए कच्चे नाले भी खोदने के लिए कहा गया है। और कई जगहों पर मोटर लगाकर पानी की निकासी की जाए ताकि दुकान में आने वाले लोगों को समस्या का सामना न करना पड़े। और उन्होंने कहा कि साफ सफाई का ज्यादा से ज्यादा ध्यान रखा जाए
बाइट… दीपक रामचन्द्र शेठ ( जॉइन्ट मजिस्ट्रेट )
