हरियाणा रोडवेज बस की चपेट में आया युवक, मौत के बाद भड़का गुस्सा – हाईवे जाम

0
20250905_073947

लोकेशन रुड़की

 

हरियाणा रोडवेज बस की चपेट में आया युवक, मौत के बाद भड़का गुस्सा – हाईवे जाम

 

रुड़की के मंगलौर में बड़ा सड़क हादसा हो गया, जहां हरियाणा रोडवेज बस ने बाइक सवार युवक को रौंद दिया। हादसे में नजरपूरा निवासी 23 वर्षीय अंकित पुत्र मयंक की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद बस चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और हाईवे पर जाम लगाकर हंगामा शुरू कर दिया।

 

ग्रामीणों ने चालक की गिरफ्तारी और मुआवजे की मांग करते हुए नारेबाजी की। जानकारी मिलने पर एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल, सीओ विवेक कुमार और कोतवाली प्रभारी शांति कुमार सहित पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। काफी मशक्कत के बाद लोगों को शांत किया गया और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस अधिकारियों ने उचित कार्रवाई का आश्वासन देकर जाम खुलवाया।

बाइट – महक सिंह, प्रदेश अध्यक्ष भीम आर्मी

बाइट – शेखर सुयाल , एसपी देहात हरिद्वार

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *